{"title":"Fiction (Stories\/ Novels)","description":"\u003ch6 style=\"text-align: left;\"\u003e\u003cem\u003eExplore a rich collection of Hindi literature featuring timeless classics, essays, and thought-provoking works by renowned authors. Discover books that reflect India’s cultural and intellectual heritage\u003c\/em\u003e\u003c\/h6\u003e","products":[{"product_id":"lakhanpur-ka-thanedar-aur-anya-kahaniyan","title":"Lakhanpur ka Thanedar aur Anya Kahaniyan","description":"","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45056891257022,"sku":null,"price":316.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/lakhanpur-ka-thanedar.jpg?v=1767177300"},{"product_id":"do-aurtein","title":"Do Auraten","description":"\u003cp\u003eAuthor : Krishna Bihari\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45058099314878,"sku":null,"price":400.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/Do_Aurtein_title.png?v=1778842736"},{"product_id":"paintees-darwaze","title":"Paintees Darwaze (Anthology of Panjabi Short Stories)","description":"\u003cp data-start=\"0\" data-end=\"282\"\u003eपैंतीस दरवाज़े पंजाबी साहित्य की चुनिंदा और प्रभावशाली कहानियों का एक उत्कृष्ट संग्रह है। इस पुस्तक में समाज, रिश्तों, मानवीय संवेदनाओं, संघर्ष, प्रेम, परंपरा और बदलते जीवन मूल्यों को बेहद मार्मिक और यथार्थवादी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp data-start=\"284\" data-end=\"495\"\u003eहर कहानी अपने आप में एक नया “दरवाज़ा” खोलती है, जो पाठकों को पंजाब की संस्कृति, लोकजीवन और मानवीय भावनाओं की गहराइयों से परिचित कराती है। सरल भाषा, प्रभावशाली कथानक और जीवंत पात्र इस संग्रह को विशेष बनाते हैं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp data-start=\"497\" data-end=\"688\" data-is-last-node=\"\" data-is-only-node=\"\"\u003eयह पुस्तक केवल मनोरंजन नहीं करती, बल्कि जीवन के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए भी प्रेरित करती है। साहित्य प्रेमियों, शोधार्थियों और कहानी पढ़ने के शौकीनों के लिए यह संग्रह एक अनमोल धरोहर है।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45058113568958,"sku":null,"price":796.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/painteesh-darvaje-front.jpg?v=1779696213"},{"product_id":"praishchit","title":"Praishchit","description":"\u003cp\u003eAuthor : Santosh Gargi\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45059180855486,"sku":null,"price":316.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/praschit.jpg?v=1767166568"},{"product_id":"vishwa-ki-prasidh-aatank-kathayein","title":"Vishwa Ki Prasidh Aatank Kathayein","description":"\u003cp\u003eआतंक हमारे अन्दर जन्म लेता है, इसलिए इसकी एक निश्चित परिभाषा देना बहुत कठिन है। यह मनुष्य का स्वभाव है कि वह भयानक, डरावनी चीज़ों की तरफ आकर्षित होता है। जिस चीज से हम डरते हैं, उसे बार-बार देखने की कोशिश भी करते हैं। एक समय था जब आतंक कथाओं को निम्न स्तर का माना जाता था, पर समय के साथ धारणाएँ बदलती गई। 18वीं शताब्दी के मध्य में ब्रिटेन के लेखक होरेस ने अपने उपन्यास में आतंक को आधार बनाया। फिर धीरे-धीरे लेखकों और पाठकों का इस तरफ रुझान बढ़ने लगा। इस संकलन में दो शताब्दियों की प्रसिद्ध आतंक कहानियाँ ली गई हैं। इन कहानियों में डर, व्यंग्य और सनकीपन का चित्रण है। प्रत्येक कहानी में डर का अलग रूप मिलता है। अधिकांश लोगों के लिए आतंक अनजानी चीजों का होता है। इसीलिए भूतों और अति प्राकृतिक चीज़ों पर लिखी गई कहानियाँ सफल होती थीं पर बाद में इनमें मनोवैज्ञानिक तत्त्व भी जुड़ गया। सरल, रोचक भाषा-शैली में हिन्दी में अनुवादित ये कहानियां अपने आप में एक अनूठा प्रयास है। आशा है पाठकों को ये कहानियाँ रुचिकर लगेंगी।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45059189932222,"sku":null,"price":320.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/vishwa-ki-prasid-atank-kathyein.jpg?v=1767166255"},{"product_id":"pratinidhi-rangmanchiy-ekanki","title":"Pratinidhi Rangmanchiy Ekanki","description":"\u003cp\u003eएकांकियों के साथ रोमांच (आकस्मिकता) का तो सीधा-सीधा सम्बंध है। डॉ. नगेन्द्र ने कहा है-'एकाग्रता और आकस्मिकता, एकांकी में ये तीन तत्त्व अभिप्रेत हैं। जीवन की किसी विशेष परिस्थिति का अथवा एक उद्दीप्त क्षण का चित्र एकांकी में प्रस्तुत होता है।' प्रस्तुत पुस्तक में एकांकियों के रोमांचक क्षण विविध-रंगी हैं। कहीं वे सामाजिकता से ओतप्रोत हैं तो कहीं ऐतिहासिकता से। कहीं वे तथाकथित आधुनिकता पर व्यंग्य से सने हुए हैं तो कहीं पुरानी परम्पराओं पर भी कठोरता से वार करते हैं। उनके माध्यम से कभी तो व्यक्ति मुखर हुआ है और कभी शांत। कहीं पूरा परिवार धड़क उठा है, तो कहीं समूचे समाज के रंग बिखरे और कौंध इस पुस्तक में हिन्दी जगत् के लगभग सभी प्रमुख नाटककारों जैसे डॉ. रामकुमार वर्मा, उपेन्द्रनाथ अश्क, उदयशंकर भट्ट, भगवतीचरण वर्मा, गाविन्दवल्लभ पन्त, विष्णु प्रभाकर इत्यादित के एकांकी संकलित हैं। हमारा विश्वास है कि विविध रंगों की इस प्रस्तुत पुस्तक की उपयोगिता बहुत महत्त्वपूर्ण है क्योंकि इन्हें कम-से-कम साधनों के साथ सरलता से रंगमंच पर, विद्यालयों के समारोहों पर अभिनीत किया जा सकता है।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45059220930750,"sku":null,"price":796.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/pratinidhi-rangmancheey-ekanki.jpg?v=1769680607"},{"product_id":"pratinidhi-bal-ekanki","title":"Pratinidhi Bal Ekanki","description":"\u003cp\u003eAuthor : Shrikrain, Arun Saral\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45059224797374,"sku":null,"price":636.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/pratinidh-bal-ekanki.jpg?v=1767165505"},{"product_id":"aahen-aur-muskan-1","title":"Aahen Aur Muskan-I","description":"\u003cp\u003eसमाज की रूढ़िवादी मान्यताओं तथा मनुष्य की व्यक्तिगत उलझनों पर प्रकाश डाल, समाज तथा मानव को प्रभावित करने की क्षमता सबसे अधिक नाटक में है। उपन्यास पढ़ा जाता है, कविता और कहानी पढ़ी जाती हैं पर नाटक में जीवन की झाँकी हँसती-बोलती, रोती-गाती, आँखों के सामने इस तरह प्रस्तुत की जाती है जैसे अभी ही कोई घटना घटी हो जिसमें दर्शक भी सम्मिलित हों और उन्होंने भी सब कुछ सुना हो, सब कुछ देखा हो, सब कुछ समझा हो और पात्रों का सुख-दुख अनुभव किया हो। कहानी, कविता, उपन्यास और नाटक के प्रभावों में वही अन्तर है जो कि एक पढ़ी-पढ़ाई और सुनी-सुनाई तथा अपनी ही घटनाओं में होता है। सामाजिक, एतिहासिक, हास्य तथा व्यंग्यात्मक नाटकों का संग्रह है ये पुस्तक जो दो खण्डों में प्रकाशित है।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45059227058366,"sku":null,"price":800.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/aahen-muskan-1_2337dcfd-7288-4431-8d64-8c852517d198.jpg?v=1767165194"},{"product_id":"aahen-aur-muskan-ii","title":"Aahen Aur Muskan-II","description":"","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45059235086526,"sku":null,"price":800.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/aahen-muskan-2.jpg?v=1767165232"},{"product_id":"ham-nahin-sudhrenge","title":"Hum Nahin Sudhrenge","description":"\u003cp\u003eAuthor : Shriniwas Joshi\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45059236200638,"sku":null,"price":476.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/hum-nahi-sudhrenge.jpg?v=1767164545"},{"product_id":"khel-khel-mein-natak","title":"Khel-Khel Mein Natak","description":"\u003cp\u003eAuthor : Baburam Paliwal\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45060643553470,"sku":null,"price":396.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/khel-khel-mein-natak.jpg?v=1767164183"},{"product_id":"hanso-aur-khilkhilao","title":"Hanso Aur Khilkhilao","description":"\u003cp\u003eये हास्य एकांकी अनेक बार रंगमंच पर अभिनीत हो चुके हैं। मंचन के बाद दर्शक गण खूब हँसे और फिर सम्बद्ध समस्याओं अथवा प्रसंगों के विषय में विचार करने को प्रेरित हुए। हास्य एकांकी का समस्यामूलक होना स्वाभाविक ही है और तभी वह मनोरंजन के साथ-साथ वास्तविक स्थिति की ओर भी पाठक अथवा दर्शक का ध्यान आकर्षित करता है। पुस्तक बारह मनोरंजक हास्य एकांकियों का संग्रह है जो हास्य, मनोरंजक के साथ समस्यामूल्क एवं शिक्षाप्रद हैं।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45060643750078,"sku":null,"price":476.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/hanso-aur-khi_3c811cc8-ba7d-470c-a5dd-3e3fb2b3976c.jpg?v=1767420336"},{"product_id":"laghu-natkon-mein-jiwan-mulya","title":"Laghu Natkon Mein Jiwan Mulya","description":"\u003cp\u003eआज छोटे-छोटे ऐसे नाटकों की बहुत आवश्यकता है, जो सहज उपलब्ध तथा कम से कम सामग्री का प्रयोग करके अल्प समय में ही मंचित किए जा सकें। साथ ही पढ़ने में भी बोधगम्य व रोचक हों, जिनसे लोगों के अन्तरतम में मूल्य विकसित किए जा सकें। ऐसे नाटकों को खेलने से उनमें क्रियात्मकता व कल्पनाशक्ति का भी विकास होता है। साथ ही मनोरंजन भी होता है। यह नाटक बच्चों व बड़ों सभी के लिए समान रूप से उपयोगी हैं। इन नाटकों की यह भी विशेषता है कि कोई नाटक किसी भी समय व किसी भी अवसर पर खेला जा सकता है। यह नाटक नुक्कड़ नाटक के रूप में भी खेले जा सकते हैं।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45060645683390,"sku":null,"price":280.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/laghu-natakon.jpg?v=1767163853"},{"product_id":"mulayaparak-nukkar-natak","title":"Mulyaparak Nukkad Natak","description":"\u003cp\u003eइस पुस्तक की लेखिका डॉ. शोभा अग्रवाल जो स्वयं बाल-मनोवैज्ञानिक तथा शिक्षाविद् हैं, ने अपने छोटे-छोटे नाटकों के माध्यम से मनोरंजक, रुचिपूर्ण तथा मूल्य संप्रेष्य प्रस्तुतिकरण किया है। हर नाटक की अपनी एक अलग रीढ़ है तथा अपना एक अलग संदेश है। एक मनोवैज्ञानिक के रूप में मेरा यह मानना है कि इन नाटकों के पठन व मंचन से पाठक, दर्शक व मंचन करने वाले पात्र पारिवारिक व सामाजिक सौहार्द्र तथा बुजुर्गों के सम्मान, मितव्ययिता आदि की शिक्षा सहज ही ग्रहण कर सकेंगे।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45060647157950,"sku":null,"price":280.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/mulyaparak_39176f96-ab98-452d-80cd-8cd58d13ba65.jpg?v=1767163541"},{"product_id":"teen-natak","title":"Teen Natak","description":"\u003cp\u003eAuthor : Mohan Chopra\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45060666458302,"sku":null,"price":716.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/teen-natak_34d93a2a-d241-4f6c-b84f-ed73b3bddefe.jpg?v=1767163235"},{"product_id":"aao-natak-khelen-1","title":"Seekh Sikhate Bal Ekanki","description":"\u003cp\u003eAuthor : Ghamandilal Aggarwal\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45060667736254,"sku":null,"price":476.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/seekh-sikhate-baal.jpg?v=1767163035"},{"product_id":"khoob-lari-mardani-weh-to","title":"Khoob Ladi Mardani Weh Toh...","description":"\u003cp\u003eभारत के स्वतन्त्रता संग्राम में केवल पुरुषों ने हो मर मिटकर अपनी जिन्दगियाँ तबाह नहीं की थी, अपितु वीर बाँकुरी नारियाँ भी घर की चहारदीवारी से बाहर निकली थी और उन्होंने भी बहादुरी तथा अदम्य माहस का परिचय देते हुए रणभूमि में युद्ध कर दुश्मनों के दाँत खट्टे कर दिये थे। \u003cbr\u003e\u003cbr\u003eकौन नहीं जानता कि सन् 1857 के स्वातन्त्र्य समर में महारानी लक्ष्मीबाई ने इण्लैण्ड की अपार शक्ति को छका छका कर छक्क छुड़ा दिए थे। झाँसी की महारानी लक्ष्मीचाई भी जंगे आजादी में विशिष्ट योगदान करने वाली अविस्मरणीय एक ऐसी ही वीरांगना थीं। \u003cbr\u003e\u003cbr\u003eजिस समय अंग्रेज शासक देशी रियासतों को एक-एक करके अपनी अधीनता स्वीकार कराते जा रहे थे और उनके राज्यों को अपने में मिलाते जा रहे थे, तभी महारानी लक्ष्मीबाई ने कहा था\" मैं अपनी झाँसी नहीं दूंगी।\" ऐसी बहादुर वीरांगना की वीरगाथा है यह पुस्तक जो सरल सुबोध भाषा में लिखो गई है।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45060675240126,"sku":"ISBN 978-93-91856-57-1","price":280.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/khoob-ladi-mardani.jpg?v=1767162894"},{"product_id":"faiz-ki-chininda-shayari","title":"Faiz Ki Chininda Shayari","description":"\u003cp\u003eयह दौर अस्थिरता का दौर था। द्वितीय विश्व युद्ध की आग भड़की हुई थी। फौज में नौजवान सैनिकों और अधिकारियों की माँग बढ़ रही थी। अवसर देखकर फैज़ अहमद फैज़ ने भी शिक्षण-क्षेत्र को अलविदा कहकर फौज का रुख किया और 1942 में कैप्टन के पद पर भर्ती होकर लाहौर से दिल्ली आ गए। 1943 में वे कैप्टन से मेजर तथा 1944 में मेजर से कर्नल बन गए लेकिन 1947 में फौज से उनका मोह भंग हो गया। तब वे इस्तीफा देकर वापस लाहौर लौट गए। इस बीच देश का विभाजन हुआ और एक हिस्से के रूप में पाकिस्तान अस्तित्व में आया। पाकिस्तान बनने के बाद एक ऐसी घटना घटित हुई जिससे फैज़ अहमद की जिंदगी खतरे में पड़ गई लेकिन वे बच निकले और इस घटना ने उनकी शोहरत को बुलंदियों पर पहुँचा दिया। उस समय चौधरी लियाकत अली खाँ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री थे। फैज़ अहमद फैज़ पर आरोप लगा कि वे फौज के अधिकारियों से साँठ-गाँठ करके चौधरी लियाकत अली का तख़्ता पलटने की साजिश रच रहे हैं। लिहाजा, 1951 में उन्हें दो फौजी अधिकारियों सहित 'रावलपिंडी साजिश' केस में गिरफ्तार कर लिया गया।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45060685168830,"sku":null,"price":316.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/faiz-ki.jpg?v=1767162743"},{"product_id":"iqbal-ki-chuninda-shayari","title":"Iqbal Ki Chuninda Shayari","description":"\u003cp\u003eअल्लामः इक़बाल का जन्म 22 फरवरी, 1873 को सियालकोट में हुआ। इनका वास्तविक नाम 'मुहम्मद इकबाल' था। वह कश्मीरी ब्राह्मण थे। उनके पूर्वज कश्मीर से पंजाब चले गए थे। उनके पिता एक अच्छे सूफी सन्त थे। सूफी- संत प्रवृत्ति के लोग उनसे मिलने उनके घर आया करते थे, जिनकी चर्चाओं का इकबाल के बाल-मन पर गहरा प्रभाव पड़ा। विलायत से अपनी पढ़ाई पूरी करके वापस लौटने पर प्रोफेसरी की नौकरी की मगर यहाँ उनका मन नहीं लगा। फिर नौकरी छोड़कर बैरिस्ट्री शुरू कर दी। सन् 1926 में आपने राजनीति में प्रवेश किया। 1931 में दूसरी तथा 1932 में तीसरी गोलमेज कान्फ्रेंसों में भाग लेने के लिए इंग्लैंड की यात्रा की। सन् 1922 में आपको 'सर' की उपाधि से सम्मानित किया गया। ऐसे एक नहीं, अनेक खत अल्लामः (मुहम्मद) इकबाल ने जिन्ना को लिखे और मुस्लिम साम्प्रदायिकता की विष- बेल का ऐसा रोपण किया कि जिसके परिणामस्वरूप अखण्ड भारत के दो टुकड़े हो गए। मुसलमानों के नाम पर अलग हुए टुकड़े का नाम 'पाकिस्तान' रखा गया।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45060696604862,"sku":null,"price":316.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/iqbal-ki.jpg?v=1767162654"},{"product_id":"mirza-ghalib-ki-chuninda-shayari","title":"Mirza Ghalib Ki Chuninda Shayari","description":"\u003cp\u003eवह कल भी सफे-अव्वल पर था, आज भी है और आनेवाले समय में भी काव्याकाश पर अपनी शायरी के सुनहरे पंख फैलाए दोपहर के सूरज की तरह चमचमाता-इठलाता हुआ मिलेगा। सचमुच, उसका कोई सानी (उस जैसा कोई अन्य) नहीं। मैं बात कर रहा हूँ आज से लगभग दो सौ सोलह साल पहले 28 दिसंबर, 1797 को ताज नगरी आगरा में जन्म लेनेवाले शख्स 'असद उल्लाह' की, जिसे सारा जमाना 'मिर्जा गालिब' के नाम से जानता है। दस ग्यारह वर्ष की अल्पायु में मक्तब (पाठशाला) में पढ़ाई के दौरान ही ग़ालिब ने शे'र कहने शुरू कर दिए थे। शुरू में 'असद' उपनाम से शे'र कहते थे मगर बाद में यह उपनाम बदलकर 'गालिब' कर दिया गया। इस पर एक बार गालिब के एक प्रशंसक ने पूछा कि हुजूर, 'असद' से 'ग़ालिब क्यों हो गए तो मिर्ज़ा ग़ालिब ने मुस्कुराकर जवाब देते हुए कहा कि मेरा वास्तविक नाम 'असद उल्लाह' है, जिसका अर्थ है-'अल्लाह का शेर'। 'असद' का अर्थ है-शेर। शेर शक्तिशाली होता है, जबरदस्त होता है और जंगल का राजा इसीलिए कहलाता है कि वह विजेता भी होता है, इसी तरह 'गालिब' का अर्थ भी शक्तिशाली, ज़बरदस्त और विजेता होता है। मैं तो तब भी अपने क्षेत्र (शायरी) में शक्तिशाली था, आज भी शक्तिशाली हूँ। जीवन के अंतिम दिनों में इस महान् शायर को आर्थिक और शारीरिक दोनों ही संकटों से जूझना पड़ा। 1858 ईस्वी में उन्हें बीमारियों ने इस कदर घेरा कि मरते दम तक वे आज़ाद न हो पाए और आख़िर ऊबकर 15 फरवरी, 1859 की दोपहर को इस दुनिया को अलविदा कह गए।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45060717019326,"sku":null,"price":316.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/mirza-g.jpg?v=1767162689"},{"product_id":"meer-taki-meer-ki-chuninda-shayari","title":"Meer Taki Meer Ki Chuninda Shayari","description":"\u003cp\u003eमीर तकी 'मीर' के विषय में मीर तकी 'मीर' का जन्म सन् 1723 में आगरा के निकट अकबरपुर गाँव में हुआ था। आगरा जनपद के सूफी फकीर मीर अली मुत्तकी की दूसरी पत्नी के पहले पुत्र मुहम्मद तकी (जिन्हें शायरी की दुनिया में 'मीर तकी मीर' के नाम से जाना जाता है) की जन्म तिथि विवादों के घेरे में ही रही है; कुछ लोग उनके जन्म का वर्ष 1723 मानते हैं तो कुछ अंदाज़ा लगाते हुए जन्म-वर्ष 1724 मानते हैं। वैसे, एकदम सही जन्म-वर्ष का लेखा-जोखा कहीं उपलब्ध नहीं है। खुद मीर तकी 'मीर' ने अपनी फारसी पुस्तक 'ज़िक्रे-मीर' में अपना संक्षिप्त-सा परिचय दिया है, उसी से उनका जन्म-वर्ष आँकने का प्रयास किया जाता है। मीर के पूर्वज सऊदी अरब के 'हेजाज़' से भारत आए थे। वे जब दस वर्ष की अल्पायु में थे तभी उनके पिता का देहावसान हो गया। दर्द और ग़म जमा करके उन्हें अपनी शायरी में ढालने वाले शायर का शरीर 20 सितम्बर 1810 (लगभग 87 वर्ष की आयु में) को इस दुनिया की दहलीज़ को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह गया, हमसे रुख़्सत हो गया और दुनिया को सौंप गया अपनी शायरी के छह दीवान (शायरी के संकलन), पंद्रह हज़ार से अधिक अरबी भाषा के शे'र तथा 'कुल्लियाते-मीर' में दर्जनों मस्नवियाँ (शायरी की एक किस्म, जिसमें कोई कहानी या उपदेश एक ही वृत्त में होता है और हर शे'र के दोनों मिसे सानुप्रास होते हैं, स्तुतिगान), कसीदे, बासोख़्ता और मर्सिये संकलित हैं।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45060720492734,"sku":null,"price":316.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/meer-taki.jpg?v=1767160979"},{"product_id":"zauq-ki-chuninda-shayari","title":"Zauq Ki Chuninda Shayari","description":"\u003cp\u003eशैख इब्राहिम 'ज़ौक' अपने पिता के इकलौते बेटे थे। बचपन में मुहल्ले के एक अध्याापक हाफिज़ गुलाम रसूल के पास पढ़ने के लिए जाते थे। हाफिज़ जी चूँकि स्वयं शायर थे और मदरसे में शे'रो-शायरी का चर्चा होता रहता था, परिणामस्वरूप बालक इब्राहिम का ध्यान भी इस ओर आकर्षित हुआ। सच कहें तो यहीं से उनके मन-मस्तिष्क में शायरी का अंकुर प्रस्फुटित होने लगा। इसके चलते बालक इब्राहिम ने शे'र कहने शुरू कर दिए। शुरू में छुट-पुट प्रयास किया। फिर दोस्तों की बात मानकर उस समय के एक मशहूर शायर शाह नसीर को अपना उस्ताद बना लिया और अपनी शायरी पर उन्हीं से इस्लाह लेने लगे। लेकिन, यह सिलसिला अधिक न चल सका। उस्ताद की बेरुखी और कपट-व्यवहार से तंग आकर उन्होंने सम्बन्ध विच्छेद कर लिया और फिर आज़ाद रहकर शायरी करने लगे।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eअसद-उल्ला खाँ 'ग़ालिब' अर्थात् मिर्ज़ा ग़ालिब के समकालीन रहे। इब्राहिम 'ज़ौक' को कुछ लोग ग़ालिब का प्रतिद्वंद्वी भी मानते हैं। इब्राहिम 'ज़ौक' की काव्य-प्रतिभा का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब वे मात्र 19 वर्ष की किशोरावस्था में थे तो उन्होंने बादशाह अकबर शाह के दरबार में एक कुसीदा सुनाया इसमें फार्सी काव्य में वर्णित समस्त अलंकार तो थे ही, साथ ही विभिन्न विद्याओं की अच्छी जानकारी दर्शाई गई थी। इसके अतिरिक्त इसमें एक ही ज़मीन में 18 विभिन्न भाषाओं में शे'र कहकर शामिल किए गए थे। इस पर उन्हें 'खाकानी-ए-हिन्द' के खिताब से नवाज़ा गया। ज़ौक़ साहब जब तक रहे खूब लिखा और अन्त में 1854 ईस्वी में सत्रह दिन बीमार रहकर इस फानी दुनिया को अलविदा कह गए।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45060723212478,"sku":null,"price":316.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/zauk-ki-chuninda_03d23c95-50e4-4641-868c-b40452ce1eb4.jpg?v=1767160927"},{"product_id":"ahmad-faraz-ki-chuninda-ghazalein","title":"Ahmad Faraz Ki Chuninda Ghazalein","description":"\u003cp\u003eअहमद फ़राज़ का नाम उर्दू के उन शायरों की फेहरिस्त में बड़े अदब (सम्मान-सहित) के साथ दर्ज है, जिन्होंने अपनी शायरी से आम और खास अर्थात विशेष और सामान्य दोनों ही श्रेणियों के लोगों को समान-रूप से प्रभावित किया। फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ के बाद निर्विवाद रूप में अहमद फ़राज़ को उर्दू का सर्वाधिक लोकप्रिय शायर माना जाता है। फ़ैज़ की ही तरह फ़राज़ की शायरी में रूमानी और राजनीतिक धाराएँ एक-दूसरे से घुली-मिली नज़र आती हैं और यही अहमद फ़राज़ की खास पहचान ही है।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45060724097214,"sku":null,"price":316.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/ahmad-faraj.jpg?v=1767160190"},{"product_id":"daag-ki-chuninda-shayari","title":"Daag Ki Chuninda Shayari","description":"\u003cp\u003eअपने समय के प्रणय संबंधी नामचीन उर्दू शायरों में दाग का नाम बड़ी इज़्ज़त से लिया जाता है। हर तबके के व्यक्ति को दाग की शायरी चुंबक की मानिंद आकर्षित करती है। उन्हें न केवल प्रभावित करती है बल्कि सुगम-सहज अल्फाज़ की वजह से जुबां पर भी चढ़ी रहती है। लोग उससे नसीहत ही नहीं लेते बल्कि अपने दैनिक व्यवहार में अपनाकर सुकून का भी अनुभव करते हैं। उर्दू लिपि से परिचित न होने के कारण अधिकांश पाठक अकसर उम्दा शायरी से वंचित रह जाते हैं। इस पुस्तक का मकसद है उन पाठकों तक शायरी के मुतल्लिक वह सब मयस्सर कराना, जो वे पढ़ना तो चाहते हैं पर अनुपलब्ध न होने की वजह से पढ़ नहीं पाते। मुश्किल अल्फाज के मानी जानने के लिए पाठक को शब्दकोष न खंगालना पड़े, इस समस्या को ध्यान में रखते हुए ग़ज़ल के साथ ही संभावित अर्थों को भी उन्हीं सफ़हों पर दिया गया है। उम्मीद है कि इससे पाठक दाग की चुनिंदा शायरी का पूरा लुत्फ उठा पाएंगे।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45060731470014,"sku":null,"price":316.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/daag-ki.jpg?v=1767351836"},{"product_id":"urdu-ki-pratinidhi-hasya-kavitayein","title":"Urdu Ki Pratinidhi Hasya Kavitayein","description":"\u003cp\u003eप्रस्तुत संकलन में उर्दू के लगभग सभी प्रमुख हास्य-व्यंग्य कवियों की कविताएँ संकलित हैं। कवियों की कविताओं से पूर्व उनका जीवन परिचय भी पुस्तक में फोटो स्कैच के साथ दिया गया है। प्रस्तुत पुस्तक की इन कविताओं में आप पश्चिमीं सभ्यता, विदेशी राज्य, दम्भी नेताओं, धर्म और समाज के पाखण्डी ठेकेदारों पर व्यंग्य के भरपूर वार पाएँगे। हास्य और व्यंग्य की कविताओं का खज़ाना है यह पुस्तक ।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45060735205566,"sku":null,"price":636.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/urdu-ki-hasya.jpg?v=1767160059"},{"product_id":"dast-e-saba","title":"Dast-e- Saba","description":"\u003cp\u003eAuthor : Faiz Ahmad\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45060738089150,"sku":null,"price":316.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/daste-saba.jpg?v=1767159953"},{"product_id":"shahid-e-azam-bhagat-singh","title":"Shahid-E-Azam-Bhagat Singh","description":"\u003cp\u003eभारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में शहीदे आजम का बलिदान स्वर्णाक्षरों में अंकित है। अपने देश की महान् विभूतियों का स्मरण मात्र करना बड़े पुण्य का पवित्र कार्य है। अमर शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित हिन्दी में लिखा यह पहला उपन्यास है। जिसे हिन्दी साहित्य के महान विद्वान डाॅ. सुधीर भसीन द्वारा सरल, सुबोध भाषा-शैली में रोचक ढंग से लिखा गया है।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45067360764094,"sku":null,"price":796.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/shaheede-ajam-bhagat.jpg?v=1766743130"},{"product_id":"premchand-ghar-mein","title":"Premchand Ghar Mein","description":"\u003cp\u003eइस पुस्तक में आपको घरेलू संस्मरण मिलेंगे पर इन संस्मरणों का साहित्यिक मूल्य भी इस दृष्टि से है कि इनसे उस महान् साहित्यिक के व्यक्तित्व का परिचय मिलता है। मानवता की दृष्टि से भी वह व्यक्ति कितना महान्, कितना विशाल था, यही बताना इस पुस्तक का उद्देश्य है। और यह बताने का अधिकार जितना इस लेखिका (प्रेमचंद की धर्मपत्नी) को है उतना और किसी को नहीं, क्योंकि उन्हीं के शब्दों में हम दोनों 'एक ही नाव के यात्री' थे और हमने साथ साथ ही जिन्दगी के सब तूफानों को झेला था, दुख में और सुख में मैं हमेशा उनके साथ, उनके बगल में थी। आदमी की पहचान तकलीफ के भंवर में पड़कर ही होती है और चूंकि हम दोनों साथ साथ उन तकलीफों से लड़े, साथ साथ रोये और हंसे, इसीलिए मुझे उनकी विशालता का थोड़ा सा अन्दाज़ लगाने का मौका मिला। उनके और उनके असंख्य प्रेमियों के प्रति यह मेरी बेवफाई होती अगर मैं उनकी मानवता का थोड़ा सा परिचय न देती। मेरा विश्वास है कि यह पुस्तक साहित्यिक आलोचकों को भी प्रेमचंद साहित्य समझने में मदद पहुंचायेगी क्योंकि उनकी आदमियत की छाप उनकी एक एक पंक्ति और एक एक शब्द पर है। पुस्तक के लिखने में मैंने केवल एक बात का अधिक से अधिक ध्यान रखा है और वह है ईमानदारी, सच्चाई।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45081523978430,"sku":"","price":716.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/premchand-ghar.jpg?v=1766743213"},{"product_id":"banjar","title":"Banjar","description":"","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45142727459006,"sku":null,"price":716.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/banjar.jpg?v=1767092633"},{"product_id":"shahadat","title":"Shahadat","description":"","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45142735519934,"sku":null,"price":636.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/shahadat_86955865-822a-4962-8e4a-629bac49e40f.jpg?v=1767092581"},{"product_id":"guliya-ke-tote","title":"Guliya ke Tote","description":"","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45142736044222,"sku":null,"price":396.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/guliya-ke-tote.jpg?v=1767092426"},{"product_id":"mona","title":"Mona","description":"\u003cp data-start=\"0\" data-end=\"491\"\u003e\u003cem data-start=\"39\" data-end=\"47\"\u003e“मोना”\u003c\/em\u003e बलवंत सिंह द्वारा रचित एक संवेदनशील और प्रभावशाली कृति है, जो मानवीय भावनाओं, रिश्तों और जीवन के सूक्ष्म पहलुओं को गहराई से प्रस्तुत करती है। कहानी की नायिका मोना के माध्यम से लेखक ने समाज, मनोविज्ञान और व्यक्तिगत संघर्षों को बेहद सजीव ढंग से उकेरा है। सरल भाषा और प्रभावी शैली में लिखी गई यह पुस्तक पाठकों को भावनात्मक रूप से जोड़ती है और उन्हें आत्मचिंतन के लिए प्रेरित करती है। यह कृति जीवन की वास्तविकताओं को समझने का एक मार्मिक प्रयास है।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45142736830654,"sku":null,"price":396.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/mona_907dd0e1-7483-4eb0-a59b-c9eef2809311.jpg?v=1767092351"},{"product_id":"o-henry-ki-rochak-kahaniyan-1","title":"O. Henry Ki Rochak Kahaniyan","description":"","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45142751084734,"sku":null,"price":396.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/o-henry_0d95cdef-7e80-4d0e-a1ec-57768c748946.jpg?v=1767092296"},{"product_id":"somerset-mogham-ki-chunida-kahaniyaan","title":"Somerset Mogham Ki Chuninda Kahaniyan","description":"\u003cp\u003eकिसी भी देश के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में अनुवाद का अपना एक महत्त्वपूर्ण स्थान है। एक देश के लोकप्रिय, मूल्यवान तथा दुर्लभ साहित्य का दूसरे देशों की भाषाओं में युग-युगान्तर से अनुवाद होता आ रहा है और आज भी हो रहा है। जब तक उत्तम साहित्य की रचना कहीं भी होती रहेगी, भविष्य में भी अनुवाद का क्रम चलता रहेगा। विश्व में व्याप्त भाषायी अनेकता और विभिन्नता ही इस क्रम का मूल आधार है। कहना न होगा कि अनुवाद के द्वारा ही हम बहुत हद तक देशवासियों के रहन-सहन, खान-पान, रीति-रिवाज तथा उनकी सभ्यता और संस्कृति का परिचय प्राप्त करते हैं । अतः मानव के सामाजिक जीवन में अनुवाद एक महत्त्वपूर्ण और सार्थक भूमिका निभाता है। सोमरसेट मॉम की कहानियों का अनुवाद के लिए चयन करते समय इस बात का ध्यान रखा गया है कि वे यथासम्भव छोटी परन्तु रोचक हों ताकि पाठक उसे एक ही बैठक में समाप्त कर सके। अनुवाद की भाषा को सरल तथा बोधगम्य बनाए रखने के साथ-साथ लेखक के विचारों को मूल रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45142753018046,"sku":null,"price":396.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/somerset-mom.jpg?v=1767092214"},{"product_id":"naari-tere-roop-anek","title":"Nari Tere Roop Anek","description":"\u003cp\u003e‘नारी तेरे रूप अनेक’ एक आदर्शवादी उपन्यास है। इसमें सर्व धर्म समन्वय तथा जनसेवा का संदेश है। कथा त्रिकोणात्मक है। इसमें दो मुख्य नारी पात्र हैं- इरफ़ाना और लक्ष्मी। क्रमश: मुस्लिम और हिन्दू स्त्रियाँ। दो मुख्य पुरुष पात्र हैं- विवेक और गोल्डी। क्र्मश: हिंदू और ईसाई। इनका एक संकल्प है- जनसेवा। ये नारियाँ कुमारी माताओं के ग्रर्भस्थ शिशुओं की रक्षा \/ चिकित्सा व्यवस्था करती हैं और वृद्धजनों के लिए ‘अपना घर’ की स्थापना करती हैं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eये सोद्देश्य अभियान चलाती हैं- अंतर्जातीय विवाह का और विजातीय शिशुओं को गोद लेने का। वस्तुत मानव-धर्म ही इनका सर्वस्व है। जीवन के यथार्थ का चित्रण करते हुए मानव-सेवा को उद्देश बनाकर इस उपन्यास की रचना की गई इसलिए यह एक आदर्शवादी उपन्यास है। कथा-प्रधान उपन्यास ऐतिहासिक शैली में लिखा गया है।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45142764421310,"sku":null,"price":316.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/nari-tere-roop-anek.jpg?v=1767091514"},{"product_id":"mamta","title":"Mamta","description":"","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45142771663038,"sku":null,"price":360.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/mamta_372c4f8a-4d5a-40d9-9b8d-8ee939d35a4e.jpg?v=1767091451"},{"product_id":"pati-parmeshwar","title":"Pati Parmeshwar","description":"\u003cp\u003eश्री भगवती प्रसाद वाजपेयी के उपन्यास 'पति परमेश्वर' की पाण्डुलिपि पढ़ने का मुझे अवसर मिला है। समाज में नारी की विशेषतः कार्यशील नारी की स्थिति को लेकर हिन्दी के अधिकांश उपन्यास प्रायः महिला लेखिकाओं ने ही लिखे हैं। यह उपन्यास एक पुरुष लेखक का है, फिर भी इसमें नारी की सामाजिक स्थिति को ही नहीं, उसकी मानसिकता को भी बड़ी संवेदना के साथ समझने और अनावृत करने का प्रयास हुआ है। सरकारी तंत्र की रूढ़ कल्पनाहीनता और उसकी विकृत्तियों पर भी प्रसंगतः लेखक ने अपनी गहरी सूझबूझ का परिचय दिया है। इस उपन्यास में पठनीयता का तत्त्व विशेष रूप से उल्लेखनीय है और शैली में एक ऐसी सहजता है जो इसके लोकप्रिय होने के विषय में हमें पूर्णतः आश्वस्त करती है।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45142772515006,"sku":null,"price":396.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/pati-parmeswar_9d94b395-2964-45c9-a862-f18ee9452d20.jpg?v=1767091258"},{"product_id":"the-chameleons","title":"The Chameleons","description":"\u003cp data-start=\"62\" data-end=\"125\"\u003e\u003cem data-start=\"79\" data-end=\"125\"\u003eBehind the Façade of NCR's Construction Boom\u003c\/em\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp data-start=\"127\" data-end=\"565\"\u003eSet against the dynamic backdrop of the construction industry in India’s National Capital Region (NCR), \u003cem data-start=\"231\" data-end=\"243\"\u003eChameleons\u003c\/em\u003e is a gripping exploration of the people who have transformed a once-ordinary landscape into a glittering urban sprawl. Through sharp wit, vivid storytelling, and richly imagined characters, the book delves into the lives of those driving the building boom—revealing both their visionary brilliance and moral complexities.\u003c\/p\u003e\n\u003cp data-start=\"567\" data-end=\"931\"\u003eAt once humorous and hard-hitting, \u003cem data-start=\"602\" data-end=\"614\"\u003eChameleons\u003c\/em\u003e captures the blurred lines between ambition and ethics, progress and compromise. It paints a compelling portrait of individuals who have built “heavenly abodes” and “scintillating business environments,” while also becoming emblematic of the industry's darker undercurrents—where values are often exchanged for gain.\u003c\/p\u003e\n\u003cp data-start=\"933\" data-end=\"1176\"\u003eBlending fiction with social commentary, this novel celebrates human ingenuity while examining the cost of rapid urbanization. The characters, though fictional, feel startlingly real—chameleonic in their ability to adapt, evolve, and dominate.\u003c\/p\u003e\n\u003cp data-start=\"1178\" data-end=\"1376\"\u003eIdeal for readers interested in urban development, human psychology, and the complex world of real estate, \u003cem data-start=\"1285\" data-end=\"1297\"\u003eChameleons\u003c\/em\u003e is a powerful commentary on the price of progress in a rapidly changing world.\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45142798401726,"sku":null,"price":476.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/the-chemlion.jpg?v=1767091192"},{"product_id":"dhoop-chhaun-1","title":"Dhoop-Chhaun","description":"","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45142804463806,"sku":null,"price":396.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/dhoop-chhav_2b1983bc-d7ea-472b-b7ef-dd6a2b8bba97.jpg?v=1767090820"},{"product_id":"aa-ab-lot-challein","title":"Aa Ab Lot Challein","description":"","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45142823600318,"sku":null,"price":316.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/aa-ab-laut-chalen_81073ff6-0c72-43a6-b923-f6908a5b43f6.jpg?v=1767090746"},{"product_id":"amar-vishva-kishore-kathyein","title":"Amar Vishva Kishore Kathyein","description":"","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45142823764158,"sku":null,"price":316.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/amar-kishor-vishwa.jpg?v=1767090252"},{"product_id":"chanderkanta","title":"Chanderkanta","description":"","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45142836576446,"sku":null,"price":796.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/chandrakanta_db9a69e0-e1ab-4b2e-9410-3ed881beee63.jpg?v=1767090208"},{"product_id":"ramsharnam-tatha-anya-kahniyan-1","title":"Ramsharnam Tatha Anya Kahaniyan","description":"","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45142839689406,"sku":null,"price":280.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/ramsharnam.jpg?v=1767090165"},{"product_id":"pravasi","title":"Pravasi","description":"","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45142848798910,"sku":null,"price":316.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/pravasi_7cbc2b15-73fc-4536-b1d3-173976e930bd.jpg?v=1767090107"},{"product_id":"yahi-hamara-jeena","title":"Yahi Hamara Jeena","description":"","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45142849388734,"sku":null,"price":396.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/yahi-hamara-jeena.jpg?v=1767089975"},{"product_id":"udhan","title":"Udhan","description":"","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45142851813566,"sku":null,"price":476.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/udaan_49bcb832-1b44-49c8-9d88-2f87fb0530cb.jpg?v=1767089833"},{"product_id":"peele-patton-ki-dastan","title":"Peele Patton Ki Dastan","description":"","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45142869311678,"sku":null,"price":396.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/pile-patton-ki-dastan.jpg?v=1767088957"},{"product_id":"moh-maya","title":"Moh Maya","description":"","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45142877864126,"sku":null,"price":316.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/moh-maya.jpg?v=1767088897"},{"product_id":"rin-pitron-ka","title":"Rin Pitron ka","description":"\u003cp\u003e\"बहू के लिए मैं अपने पोते को घर से निकाल दूँ? बहू के लिए बिक्रम बेसहारा ही फिरता रहे? हमारे घर श्राद्ध करने वाला और पितरों को पानी देनेवाला कोई न हो? उसे ज्यादा तकलीफ है तो हम इसे चंडीगढ़ ले जाएँगे,\" सरदार ने गुस्से में कहा। हमारे शास्त्रों में एक 'पितर ऋण' का जिक्र है उसका यही मतलब है कि जो कर्ज हमारे पूर्वज हमें जन्म देकर हमारे सिर चढ़ा गए हैं, पूर्वजों के वंश को आगे बढ़ाकर उसे हमें उतारना है। नहीं तो वह कहते हैं कि श्राद्धों में पूर्वजों को पानी कौन पिलाएगा? उनके नाम की रोटी कौन खिलाएगा और वह अपने घर से भूखे-प्यासे ही लौट जाएँगे।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45142880190654,"sku":null,"price":476.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/rin-pitro-ka.jpg?v=1768204977"},{"product_id":"prait-bolte-hain-1","title":"Prait Bolte Hain","description":"","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45142913319102,"sku":null,"price":476.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/prait-bolte-hai.jpg?v=1767088814"}],"url":"https:\/\/atmarambooks.com\/collections\/fiction-stories-novels.oembed?page=6","provider":"Atma Ram and Sons","version":"1.0","type":"link"}