{"product_id":"aam-aadmi-se-aam-aadmi-party-tak-arvind-kejriwal","title":"Aam Aadmi Se Aam Aadmi Party Tak Arvind Kejriwal","description":"\u003cp\u003eदिल्ली विधानसभा में भले ही नियत समय पर स्वराज और जनलोकपाल विधेयक प्रस्तुत नहीं हो सका लेकिन स्वराज और जनलोकपाल विधेयक को दिल्ली विधानसभा में लाने और पास कराने की कोशिश खत्म नहीं होगी। स्वराज और जनलोकपाल को जहाँ एक ओर इसे केजरीवाल द्वारा आत्महत्या का प्रयास बताया जा रहा है वहीं दूसरी ओर स्वराज और जनलोकपाल विधेयक को मिलता अन्ना व गांधीजनों का साथ इसे 'पुनर्जीवन योजना' बता रहा है। अब यह केजरीवाल का 'सुसाइड प्लान' है, पुनर्जीवन योजना, राजनीति या काजनीति, यह जाँचना राजनीतिक विश्लेषकों का विषय है, मेरे जैसी विश्लेषक के लिए जाँच के प्रश्न दूसरे हैं। प्रश्न ये हैं कि जिस स्वराज की चादर ओढ़कर केजरीवाल सत्ता में आये, क्या वह उसी सूत से बुनी गई है, जिसकी पहचान गांधीजी ने स्वराज के रूप में की थी? क्या समर्थन देने वाले गांधीजन आश्वस्त हैं कि सूत दूसरा होने पर 'आप' के स्वराज की चादर अराजक नहीं हो जाएगी? यदि ऐसा हुआ तो क्या एहतियात जरूरी होंगे? हालांकि 'स्वराज बिल' का मसौदा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, किंतु आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र का स्वराज और स्वराज की गांधीवादी अवधारणा... दोनों एक नहीं हैं। 'आप' के स्वराज का मतलब 'जनता का राज' है। गांधी के 'स्वराज' का मतलब 'अपने ऊपर खुद का राज' यानी स्वानुशासन है। गौरतलब है कि 'स्वराज बिल' स्थानीय विकास का बजट व एजेंडा जनता के हाथ सौंपने का बिल है।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45799531544766,"sku":null,"price":476.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/aam-aadmi-se-aam.jpg?v=1768816849","url":"https:\/\/atmarambooks.com\/products\/aam-aadmi-se-aam-aadmi-party-tak-arvind-kejriwal","provider":"Atma Ram and Sons","version":"1.0","type":"link"}