{"product_id":"artificial-intelligence-hindi","title":"Artificial Intelligence (Hindi)","description":"\u003cp\u003eआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का निर्माता मानव ही है। मानव ही इसे बनाता है, मानव ही इसे नियंत्रित करता है, और मानव ही इसमें समस्या आने पर सुधार करता है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e यह एक प्रकार से स्वचालित नियंत्रण एवं संचालन प्रणाली होती है। अगर हम मानव निर्मित अन्य उत्पादों की ओर देखें जैसे कि वाहन ये हमारे लिए अब अनिवार्य हो चुके हैं, लेकिन क्या इससे दुर्घटना नहीं होती है, दुर्घटना होती है। लेकिन क्या हम सब वाहन चलाना छोड़ देते हैं, वाहन कंपनियां वाहन बनाना बंद कर देती हैं, नहीं करती हैं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 21 वी सदी में एक महत्त्वपूर्ण एवं प्रभावशाली भूमिका निभाएगा। यह एक सिस्टम हजारों लाखों मनुष्य द्वारा किए जाने वाले कार्य को अकेला ही करने में सक्षम होगा। लेकिन इसका नियंत्रण मनुष्य ही करेंगे। इसमें उत्तरोत्तर सुधार की आवश्यकता निश्चित रूप से पड़ेगी।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eहर प्रकार की संचालन प्रणाली के सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों पक्ष होते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रणाली भविष्य में होने वाले युद्ध में भी उत्तरोत्तर बड़े पैमाने पर प्रयोग होने की आशंका है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e हर नए कार्य के खतरे अवश्य होते हैं। अगर मानव इन खतरों से डर जाए, तब तो वह प्रगति कर ही नहीं सकता है। आज तक जितनी भी प्रगति हुई है वह मानव ने खतरा लेकर ही की है।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45804540952766,"sku":null,"price":556.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/artificial-intel-hindi.jpg?v=1768898718","url":"https:\/\/atmarambooks.com\/products\/artificial-intelligence-hindi","provider":"Atma Ram and Sons","version":"1.0","type":"link"}