{"product_id":"bharat-america-aur-one-china-policy","title":"Bharat America aur One China Policy","description":"\u003cp\u003eवन चाइना पॉलिसी का मतलब उस नीति से है, जिसके मुताबिक 'चीन' नाम का एक ही राष्ट्र है और ताइवान अलग देश नहीं, बल्कि उसका प्रांत है। पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी), जिसे आमतौर पर चीन कहा जाता है, वो साल 1949 में बना था। इसके तहत मेनलैंड चीन और हांगकांग-मकाऊ जैसे दो विशेष रूप से प्रशासित क्षेत्र आते हैं। दूसरी तरफ रिपब्लिक ऑफ चाइना है, जिसका साल 1911 से 1949 के बीच चीन पर कब्जा था, लेकिन अब उसके पास ताइवान और कुछ द्वीप समूह हैं। इसे आमतौर पर ताइवान कहा जाता है। वन चाइना पॉलिसी का मतलब ये है कि दुनिया के जो देश पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के साथ कूटनीतिक रिश्ते चाहते हैं, उन्हें रिपब्लिक ऑफ चाइना (ताइवान) से सारे आधिकारिक रिश्ते तोड़ने होंगे। कूटनीतिक जगत् में यही माना जाता है कि चीन एक है और ताइवान उसका हिस्सा है। इस नीति के तहत अमरीका, ताइवान के बजाय चीन से आधिकारिक रिश्ते रखता है। लेकिन ताइवान से उसके अनाधिकारिक पर मजबूत ताल्लुक हैं। ताइवान ओलंपिक खेल जैसे अंतरराष्ट्रीय समारोह में 'चीन' का नाम इस्तेमाल नहीं कर सकता। इसकी वजह वो लंबे समय से ऐसे मंचों पर 'चाइनीज ताइपे' के नाम के साथ शिरकत करता है।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45805088899262,"sku":null,"price":556.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/bharat-america-on-china.jpg?v=1768906865","url":"https:\/\/atmarambooks.com\/products\/bharat-america-aur-one-china-policy","provider":"Atma Ram and Sons","version":"1.0","type":"link"}