{"product_id":"bhartiya-sainya-field-marshal","title":"Bhartiya Sainya Field Marshal","description":"\u003cp\u003eमानेकशॉ अति प्रतिभावान सैन्य कमांडर थे जिनका मानना था कि सक्षमता उच्च पदों के विशेषाधिकार से नहीं होती वरन् वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों पर विश्वास करने और जिम्मेदारी सँभालने से होती है। उनका यह भी मानना था कि जब कनिष्ठ अधिकारी किसी कार्य को करने के लिए कदम उठा रहा हो तो वरिष्ठ अधिकारी को पूरा सहयोग देना चाहिए। चाहे वह गलत कर रहा हो या सही। जहाँ जरूरी हो, उसका मार्ग दर्शन अवश्य करना चाहिए, न कि अनुभवों की कमी के आधार पर निरस्त कर देना चाहिए। इसके अलावा उनका मानना था कि कनिष्ठ अधिकारियों का प्रशिक्षण उनके वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंधों को महत्त्वपूर्ण आकार देता है। यह किसी भी नेता का प्रभावशाली चरित्र या गुण था जो वह दिखा सकता था।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eX X X\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eदी टाइम्स ऑफ इंडिया ने 16 जनवरी, 1986 के अपने अंक में करिअप्पा को सम्मान देते हुए लिखा, \"उन्हें सैन्य सेवा के लिए हमेशा जाना जाएगा। जब देश आजाद हो रहा था, उनके ऊपर बहुत जिम्मेदारी थी। उन्हें कमांडर इन-चीफ बनाया गया। उन्हीं दिनों देश का विभाजन हो गया, पाकिस्तान ने कश्मीर पर आक्रमण कर दिया लेकिन सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह रही कि आप सैन्य सेवा के बाद लगातार 40 वर्षों तक सैन्य सेवा निवृत्त व्यक्तियों की भलाई के लिए काम करते रहे। उनके द्वारा सेवारत रहते हुए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। सैन्य इतिहास उन्हें हमेशा याद रखेगा।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45816137416894,"sku":null,"price":556.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/bhartiya-sainya-field.jpg?v=1769074534","url":"https:\/\/atmarambooks.com\/products\/bhartiya-sainya-field-marshal","provider":"Atma Ram and Sons","version":"1.0","type":"link"}