{"product_id":"bollywood-kuchh-unsune-kisse","title":"Bollywood Kuchh Unsune Kisse","description":"\u003cp\u003eकहते हैं सिनेमा सिनेदर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। इसीलिए वे जानना चाहते हैं कि आने वाली फिल्में कौन सी हैं? कब आ रही हैं? उनमें किस किसने काम किया है? उनकी कहानी क्या है? उसके गाने कैसे हैं? उन्हें किसने गाया है? संगीतकार कौन है? गीतकार कौन है? कोई-कोई यह भी जानना चाहता है कि उसका लेखक या संवाद लेखक कौन है?\u003cbr\u003e\u003cbr\u003eसिनेदर्शक केवल इतना भर जान लेने से संतुष्ट नहीं होते, वरन् वे अपने पसंदीदा नायक-नायिकाओं, खलनायक या निर्माताओं के बारे में और भी बहुत कुछ जानना चाहते हैं। वे अपने पसंदीदा कलाकार का अभिनय तो सिनेमा के बड़े परदे पर बार-बार देखना ही चाहते हैं, उनके चहेते परदे के पीछे कैसा आचरण करते हैं, किन कामों में मशरूफ रहते हैं, यह भी जानना चाहते हैं। \u003cbr\u003e\u003cbr\u003eउनकी इस चाहत को पूरा करते हैं फिल्मी रिसाले, फिल्मी खबरें, जो प्रायः जिस रूप में घटित हुई होती हैं, उससे इतर लार्जर दैन लाइफ यानी अधिक बढा-चढ़ाकर, चटपटी बनाकर सामने पेश की जाती हैं। यह पुस्तक खबर्चियों की कलम से तराशे गए कलाकारों की ऐसी ही खबरों से रू-ब-रू करवाती है।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45894945374398,"sku":null,"price":396.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/bollywood-kucha.jpg?v=1769498472","url":"https:\/\/atmarambooks.com\/products\/bollywood-kuchh-unsune-kisse","provider":"Atma Ram and Sons","version":"1.0","type":"link"}