{"product_id":"corona-ek-vaishvik-aapda","title":"Corona Ek Vaishvik Aapda","description":"\u003cp\u003eआज जब एशिया के एक देश चीन के एक शहर वुहान से कोरोना नामक वायरस का संक्रमण देखते ही देखते जापान, जर्मनी, अमेरिका, फ्रांस, कनाडा, रूस समेत विश्व के 30 से अधिक देशों में फैल जाता है तो निश्चित ही वैश्वीकरण के इस दौर में इस प्रकार की घटनाएँ हमें ग्लोबलाइजेशन के दूसरे डरावने पहलू से रूबरू कराती हैं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eक्योंकि आधिकारिक आँकड़े बताते हैं कि कोरोना वायरस के संक्रमण से विश्व भर में अब तक 3.5 लाख मौतें हो चुकी हैं और लगभग 70 लाख लोग इसकी चपेट में हैं, जबकि आशंका है कि यथार्थ इससे ज्यादा भयावह हो सकता है। बात यह भी है कि जेनेटिक इंजीनियरिंग, रोबोटिक्स और आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस के इस अति वैज्ञानिक युग में जब किसी देश में एक नए तरह का संक्रमण फैलता है जो सम्भवतः एक वैज्ञानिक भूल का अविष्कार होता है, जिसके बारे में मनुष्यों में पहले कभी सुना नहीं गया हो और उसकी उत्पत्ति को लेकर बायो टेरेरिज्म जैसे विभिन्न विवादास्पद सिद्धान्त सामने आने लगते हैं तो यह ना सिर्फ हैरान बल्कि परेशान करने वाले भी होते हैं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eइसलिए यह आवश्यक हो जाता है कि विज्ञान के दम पर प्रकृति से खिलवाड़ करने की मानव की क्षमता और उसके आचरण को सम्पूर्ण सृष्टि के हित को ध्यान में रखते हुए गंभीरता के साथ नए सिरे से परिभाषित किया जाए।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45902381809854,"sku":null,"price":396.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/corona-ek-apda.jpg?v=1769509438","url":"https:\/\/atmarambooks.com\/products\/corona-ek-vaishvik-aapda","provider":"Atma Ram and Sons","version":"1.0","type":"link"}