{"product_id":"darshnik-confucius","title":"Darshnik Confucius","description":"\u003cp\u003eचीन के महान दार्शनिक और विचारक कन्फ्यूशियस का जन्म 551 ईसा पूर्व को चीन के पूर्वी प्रांत शानडोंग (शान तुंग) के 'क्यू फू' शहर में हुआ था। वर्ष 2022 उनकी 2571 वीं जयंती का वर्ष है। \"जब तुम दूसरों के संपर्क में आओ तो प्रत्येक व्यक्ति के साथ ऐसा व्यवहार करो मानो तुम किसी पवित्र बलिदान के अनुष्ठान में उसके सहायक हो। दूसरे व्यक्ति के प्रति ऐसा कर्म ना करो, जो अपने प्रति दूसरों से न चाहते हो। ऐसा करने से न समाज में किसी को तुमसे कोई शिकायत होगी और न परिवार में।\" \"जो व्यक्ति जीवित मनुष्य की सेवा नहीं करता, वह प्रेतों और मृत आत्माओं की क्या सेवा करेगा।\" \"तुच्छ व्यक्ति समझता है कि छोटे-छोटे अच्छे काम कर देने से किसी का भला नहीं होता, इसलिए वह अच्छे काम नहीं करता।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eवह समझता है कि छोटे-छोटे बुरे काम कर देने से किसी का बुरा नहीं होता, इसलिए वह बुरे कामों का त्याग नहीं करता। अतः उसकी नीचता इतनी बढ़ जाती है कि उसे न देख पाना असंभव हो जाता है और उसका अपराध इतना बढ़ जाता है कि उसे क्षमा कर पाना असंभव हो जाता है।\" \"तीन मित्रताएँ लाभदायक और तीन हानिकारक होती है। ईमानदार, भरोसेमंद और अनुभवी व्यक्ति की मित्रता से लाभ होता है। कपट-भरी कुटिलता, मक्कारी-भरी विनम्रता और चतुराई-भरी मधुर वाणी रखने वालों की मित्रता हानिकारक होती है।\"\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45903675687102,"sku":null,"price":476.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/darsnik-confiusias.jpg?v=1769510500","url":"https:\/\/atmarambooks.com\/products\/darshnik-confucius","provider":"Atma Ram and Sons","version":"1.0","type":"link"}