{"product_id":"himalayan-kootniti","title":"Himalayan Kootniti","description":"\u003cp\u003eहिमालय की सुरक्षा में ही भारत की सुरक्षा निहित है। भारत को निश्चित रूप से चीन से सबसे बड़ा खतरा है। हमारा पड़ोसी चीन स्वीट-शूगर की तरह भारतीय सुरक्षा परिवेश को विषाक्त बनाने के लिए आर्थिक, सामरिक एवं राजनयिक रणनीति के कदम निरंतर बढ़ाता जा रहा है। भारतीय शांति एवं सुरक्षा के लिए हमारा पड़ोसी देश चीन चारों ओर से अपना सामरिक जाल फैलाते हुए घातक गतिविधियाँ अपनाता जा रहा है। भारत को चीन की मित्रता का भ्रम कदापि नहीं पालना चाहिए। चीन, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, म्यांमार, बांग्लादेश एवं श्रीलंका में ऐसा चक्रव्यूह बना रहा है कि भारत चारों ओर से घिर जाए।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eचीन एक ओर जहाँ पाकिस्तान की तर्ज पर बांग्लादेश में भी अपना परमाणु कार्यक्रम शुरू करने की कोशिश में है। वहाँ दूसरी ओर नेपाल को तिब्बत से रेल लाइन द्वारा जोड़ने की योजना बना चुका है। एशिया तथा अन्य क्षेत्रों में चीन की लगातार मजबूत होती आर्थिक व सैन्य शक्ति से निपटने के लिए भारत को अपनी वृहद् रणनीति बनाना बेहद जरूरी हो गया है। भारत के नीतिकारों को समय रहते इन लक्ष्यों को पाने के लिए राष्ट्रीय सहमति बनाने के प्रयास करने चाहिए। \u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45962082255038,"sku":null,"price":396.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/himalayan-kootniti.jpg?v=1769667122","url":"https:\/\/atmarambooks.com\/products\/himalayan-kootniti","provider":"Atma Ram and Sons","version":"1.0","type":"link"}