{"product_id":"isis-aatank-ka-naya-daur","title":"ISIS : Aatank Ka Naya Daur","description":"\u003cp\u003eआईएसआईएस एक जिहादी समूह है और यह इराक के साथ ही सीरिया में भी सक्रिय है। आईएसआईएस का गठन अप्रैल 2013 में हुआ और ईरानी अल-कायदा से अलग रहते हुए यह तेजी से बढ़ा। इसके बाद अल-कायदा ने उसे अपने ग्रुप से बाहर कर दिया, पर इसके बावजूद आईएस- आईएस सीरिया में सरकारी बलों के खिलाफ लड़ रहा मुख्य जिहादी समूह बन गया और इराक में तेजी से सैन्य बढ़त हासिल कर रहा है। इस चरमपंथी गुट के इरादे इसके नाम से ही समझ में आते हैं। यह नाम ही इराक के लिए संकट बना हुआ है। इस कट्टर संगठन का मकसद सुन्नी इस्लामिक राज कायम करना है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eअब आईएसआईएस में इराकी सुन्नियों के साथ, खूंखार सीरियाई, अरब, अफ्रीकी और अफगान लड़ाके भी शामिल हैं। ये लोग जंग की भट्टी में तपे हुए हैं इसीलिए सरकारी फौज का ईंट का जवाब पत्थर से देने में कामयाब हो रहे हैं। आईएसआईएस लड़ाकों की संख्या 10 हजार से कुछ ज्यादा है। वहीं ढाई लाख सैनिकों वाली इराकी सेना के साथ पुलिस की ताकत भी है।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":45965557989566,"sku":null,"price":556.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/isis-ka.jpg?v=1769671994","url":"https:\/\/atmarambooks.com\/products\/isis-aatank-ka-naya-daur","provider":"Atma Ram and Sons","version":"1.0","type":"link"}