{"product_id":"namovaani-bhashan-sangrah","title":"Namovaani : Bhashan Sangrah","description":"\u003cp\u003eनरेंद्र मोदी का राजनीतिक कौशल और अथक प्रयास था जिसने भारत के संसदीय चुनाव को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की शक्ल दे दी, जिससे प्रेरणा लेकर मोदी की टीम ने चुनाव प्रचार की रणनीति बनाई थी। साल-भर से भी कम समय में खुद को उस बदलाव का नायक साबित करना नरेंद्र मोदी की जी-तोड़ कोशिश का नतीजा था, जिस बदलाव की आवाज देश-भर से उठ रही थी। और नरेंद्र मोदी की इसी नई छवि ने रामविलास पासवान और चंद्रबाबू नायडू जैसे सहयोगी वापस लाकर दिए। इस बात को बेहिचक कहा जा सकता है कि ये जीत एनडीए और बीजेपी की जीत से कहीं ज्यादा नरेंद्र मोदी की जीत है। क्योंकि पूरे चुनाव प्रचार के दौरान कमल से ज्यादा पोस्टर मोदी के दिखे, कमोबेश हर उम्मीदवार ने मोदी के नाम पर वोट माँगे और खुद नरेंद्र मोदी ने कहा कि वोटर्स का हर वोट सीधे उन्हें मिलेगा।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eनरेंद्र मोदी का नाम एक प्रशासक के तौर पर पहली बार चर्चा में तब आया, जब अक्तूबर 2001 में उन्हें गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके पहले वो पार्टी के महासचिव के तौर पर संगठन मजबूत करने का काम कर रहे थे, साथ ही प्रवक्ता भी थे। 16वीं लोकसभा चुनाव के लगभग 1 वर्ष पूर्व से उन्होंने अपने विभिन्न भाषणों के माध्यम से एक विजन देश के सामने रखा कि आने वाले समय में भारत किस प्रकार का होगा। ये भाषण अपने आप में भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होंगे।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":46240914833598,"sku":null,"price":796.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/namovani.jpg?v=1770101500","url":"https:\/\/atmarambooks.com\/products\/namovaani-bhashan-sangrah","provider":"Atma Ram and Sons","version":"1.0","type":"link"}