{"product_id":"napoleon-bonaparte","title":"Napoleon Bonaparte","description":"\u003cp\u003eनेपोलियन बोनापार्ट ने अपनी सेना को सम्बोधित करते हुए कहा, \"सिपाहियो ! तुम निस्सदेह भूखे व नंगे हो। सरकार तुम्हारी ऋणी है? परन्तु तुम्हारे लिए कुछ नहीं कर सकती। तुम्हारा धैर्य व साहस सराहनीय है, परन्तु यह मत सोचो कि तुम्हें कोई लाभ या यश नहीं मिलेगा। मैं तुम्हें संसार के सर्वाधिक उपजाऊ मैदानों में ले चलूँगा। वहाँ तुम सम्पन्न नगर व उन्नतशील प्रांत देखोगे। वहाँ तुम सम्मान, यश, समृद्धि प्राप्त करोगे।\" नेपोलियन ने इटली पर आक्रमण करने से पूर्व अपने सैनिकों से कहा था, \"दुनिया में असम्भव कुछ भी नहीं हैं।\" यह इतिहास में उसकी कहावत बन गई।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eनेपोलियन ने अपने सैनिकों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके अनुशासन की प्रशंसा की। उसने कहा, \"देखो मैंने कहा था कि असम्भव शब्द नेपोलियन के शब्दकोश में नहीं है। मेरे बहादुर सैनिको, तुमने इस दुर्गम पहाड़ को लाँघ कर, अपनी जान जोखिम में डालकर जो नया इतिहास रचा है, उसका कोई दूसरा उदाहरण विश्व में नहीं है। मैं अपनी सेना की सफलता देखकर आत्म-विश्वास से भर गया हूँ और युद्ध से पहले ही मैं इटली पर मैं अपनी विजय की घोषणा कर सकता हूँ। मैं विश्व को दिखा दूँगा कि मेरी सेना अजेय है। विश्व में उसके मुकाबले की कोई सेना नहीं है।\"\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":46242420654270,"sku":null,"price":396.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/napolian-bonapart.jpg?v=1770102429","url":"https:\/\/atmarambooks.com\/products\/napoleon-bonaparte","provider":"Atma Ram and Sons","version":"1.0","type":"link"}