{"product_id":"one-man-army-rifle-man-jaswant-singh-rawar","title":"One man Army , Rifle man Jaswant Singh Rawat","description":"राइफलमैन जसवंत सिंह रावत को मरने के बाद भी लगातार पदोन्नति दी जा रही है। वे आजकल मेजर जनरल हैं। राइफलमैन रावत 10,000 फीट की ऊँचाई पर अकेले चीनी ट्रुप्स को तीन दिन तक पीछे हटने के लिए बाध्य करते रहे। इस कार्य में उनकी सहायता वहाँ की स्थानीय लड़की सेला तथा नूरा ने की। परंतु अंत में चीनी सैनिकों द्वारा उनकी हत्या कर दी गई, लेकिन भारतीय जवान आज भी कहते हैं कि वे जीवित हैं अर्थात उनकी आत्मा वहाँ पर निवास करती है।\n\nवे राइफल से चीनी सैनिकों से जूझते रहे और अंत में चीनी सैनिकों की गोली लगने से शहीद हो गए। अंत में चीनी सैनिक उनका सिर काट कर ले गए, क्योंकि इतनी बहादुरी से लड़ते हुए उन्होंने किसी सैनिक को नहीं देखा था। अकेले रावत ने सैकड़ों चीनी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। युद्ध-विराम के बाद एक चीनी अधिकारी उनके सिर को वापस करने के लिए आया और साथ में पीतल से बनी उनके सिर की आकृति भेंट की जिसे इस मंदिर में रख दिया गया। चीनी सैनिकों द्वारा उन्हें दिया गया सम्मान भारतीय सेना के लिए गौरव की बात है। भारतीय सेना के एक अधिकारी का कहना है कि इस मंदिर में, जहाँ रावत का सिर रखा हुआ है, रात को दीपक जला कर रखा जाता है। इस बहादुर सैनिक को युद्ध में वीरता का प्रदर्शन करने के लिए मरणोपरांत महावीर चक्र प्रदान किया गया।","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":48024636522686,"sku":null,"price":396.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/1-man-army-f.jpg?v=1783498574","url":"https:\/\/atmarambooks.com\/products\/one-man-army-rifle-man-jaswant-singh-rawar","provider":"Atma Ram and Sons","version":"1.0","type":"link"}