{"product_id":"prachin-bharat-ki-jhakiya","title":"Prachin Bharat ki Jhakiyan","description":"\u003cp\u003eसुन्दर ढंग से लिखे ये पचीस पत्र एक ऐसी खिड़की के समान हैं जिससे हम प्राचीन भारत पर नज़र डाल सकते हैं। इनमें 2000 ई. पू.से 1200 ई. तक तीन हजार वर्षों से अधिक अवधि की उल्लेखनीय घटनाओं और सभ्यताओं की झाँकी दिखाई गई हैं। आदिम ग्राम-संस्कृतियों से लेकर हड़प्पावासियों द्वारा सिन्धु घाटी में निर्मित अद्भुत नगरों तक, आर्यों के आगमन से लेकर वैदिक मनीषियों की महान् कृतियों तक, बुद्ध के समय की बौद्धिक और आध्यात्मिक उथल-पुथल से लेकर गुप्त साम्राज्य के युग तक जब भारत सम्भवतः विश्व का सबसे सुखी और सर्वाधिक सभ्य क्षेत्र था क्योंकि तब रोमन साम्राज्य अपनी अन्तिम साँसें गिन रहा था और चीन विक्षोभ के एक युग से गुज़र रहा था, और इस समय से लेकर मुसलमानों के परवर्ती हमलों तक इस बहुरंगी सर्वेक्षण में भारत के समृद्ध इतिहास का पूरा प्रसार पाठक के सामने उद्घाटित होता है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eभारत की संस्कृति, यहाँ के राजनीतिक जीवन, यहाँ के साहित्य, यहाँ के पन्थ और सम्प्रदाय, यहाँ के सिद्धान्त और धर्म-इन सबका एक बहुमुखी परिदृश्य प्रस्तुत करती है यह पुस्तक। सुबोध शैली में लिखे गए ये पत्र पढ़ने मे सरल हैं। इन युगों के विविध रूपों को दर्शाने वाले चित्र पुस्तक के गुणात्मक स्तर को और बढ़ाते हैं। कुल मिलाकर, एक बहुत ही रोचक पुस्तक है यह।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":46385695850686,"sku":null,"price":280.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/prachin-bharat-ki-jhakiyan.jpg?v=1770711618","url":"https:\/\/atmarambooks.com\/products\/prachin-bharat-ki-jhakiya","provider":"Atma Ram and Sons","version":"1.0","type":"link"}