{"product_id":"pratham-vishwa-yuddh-ka-itihas","title":"Pratham Vishwa Yuddh ka Itihas","description":"\u003cp\u003eसन् 1914 ई. में हुआ प्रथम विश्व युद्ध का विस्फोट विश्व के इतिहास की एक महत्त्वपूर्ण घटना मानी जाती है। यूरोप के विभिन्न देशों में गुपचुप अथवा गुप्त रीति से जो संधियों का सिलसिला चला था, उसे प्रथम विश्व युद्ध का मौलिक कारण कहा जाता है। गुप्त संधियों के इस सिलेसिले की शुरुआत करनेवाला व्यक्ति जर्मन साम्राज्य का चांसलर बिस्मार्क था।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eसन् 1870-71 ई. में उसी के कारण फ्रांस देश युद्ध में जर्मनी से पराजित हुआ तथा जर्मनी से अपमानित भी हुआ। बिस्मार्क ने फ्रांस को पराजित और अपमानित करके जर्मनी का एकीकरण करने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। प्रथम विश्व युद्ध का दूसरा बड़ा कारण 'अंतर्राष्ट्रीय संकट' को माना जाता है। प्रथम विश्व युद्ध से 15 वर्ष पहले घटी हुई कुछ घटनाओं के कारण यूरोप के विभिन्न राष्ट्रों के बीच आपसी संबंधों में तनाव की एक कटुता पैदा हो गई थी। इन घटनाओं की वजह से यूरोपीय देशों के स्वार्थों ने यूरोपीय देशों को दो शत्रु गुटों में बाँट दिया था।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":46385781702846,"sku":null,"price":316.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/pratham-vishwa-yudd-ka-itihas.jpg?v=1770719170","url":"https:\/\/atmarambooks.com\/products\/pratham-vishwa-yuddh-ka-itihas","provider":"Atma Ram and Sons","version":"1.0","type":"link"}