{"product_id":"rang-badalta-cheen","title":"Rang Badalta Cheen","description":"\u003cp\u003eचीन लगातार साम्राज्यवादी मंसूबों को विस्तार दे रहा है। व्यापार के बहाने चीन की सामरिक रणनीति जिस तरह से अमल में आ रही है, उससे लगता है, वह भारत को चौतरफा घेरने की कोशिश में लगा है। उसके इन नापाक मंसूबों को पकिस्तान अपनी सरजमीं पर उतारकर हवा दे रहा है। पाकिस्तान ने हाल ही में ग्वादर पोर्ट के निर्माण और उसके विकास की जिम्मेवारी चीन को सौंपी है। इससे चीन के दखल का विस्तार भारत की पश्चिमी सीमा तक हो जाएगा। देश की पूर्वी सीमा पर चीन बंगाल की खाड़ी, दक्षिण में हिंद महासागर और उत्तर में पाक अधिकृत कश्मीर में भी निर्माण कार्यों के बहाने अपनी मौजदूगी दर्ज करा चुका है। तिब्बत, अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चिन और सिक्किम पर बेजा हस्तक्षेप से भी चीन बाज नहीं आता। हमारा कैलास मानसरोवर वह पहले ही हड़प चुका है। नेपाल और श्रीलंका में भी चीन का दखल बरकरार है।\u003c\/p\u003e","brand":"Atma Ram and Sons","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":46390646341822,"sku":null,"price":476.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0658\/2154\/0542\/files\/rang-badlata-cheen-1.jpg?v=1770883986","url":"https:\/\/atmarambooks.com\/products\/rang-badalta-cheen","provider":"Atma Ram and Sons","version":"1.0","type":"link"}