Skip to product information
1 of 1

Aam Aadmi Se Aam Aadmi Party Tak Arvind Kejriwal

Aam Aadmi Se Aam Aadmi Party Tak Arvind Kejriwal

Sanchita Singh

SKU:

दिल्ली विधानसभा में भले ही नियत समय पर स्वराज और जनलोकपाल विधेयक प्रस्तुत नहीं हो सका लेकिन स्वराज और जनलोकपाल विधेयक को दिल्ली विधानसभा में लाने और पास कराने की कोशिश खत्म नहीं होगी। स्वराज और जनलोकपाल को जहाँ एक ओर इसे केजरीवाल द्वारा आत्महत्या का प्रयास बताया जा रहा है वहीं दूसरी ओर स्वराज और जनलोकपाल विधेयक को मिलता अन्ना व गांधीजनों का साथ इसे 'पुनर्जीवन योजना' बता रहा है। अब यह केजरीवाल का 'सुसाइड प्लान' है, पुनर्जीवन योजना, राजनीति या काजनीति, यह जाँचना राजनीतिक विश्लेषकों का विषय है, मेरे जैसी विश्लेषक के लिए जाँच के प्रश्न दूसरे हैं। प्रश्न ये हैं कि जिस स्वराज की चादर ओढ़कर केजरीवाल सत्ता में आये, क्या वह उसी सूत से बुनी गई है, जिसकी पहचान गांधीजी ने स्वराज के रूप में की थी? क्या समर्थन देने वाले गांधीजन आश्वस्त हैं कि सूत दूसरा होने पर 'आप' के स्वराज की चादर अराजक नहीं हो जाएगी? यदि ऐसा हुआ तो क्या एहतियात जरूरी होंगे? हालांकि 'स्वराज बिल' का मसौदा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, किंतु आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र का स्वराज और स्वराज की गांधीवादी अवधारणा... दोनों एक नहीं हैं। 'आप' के स्वराज का मतलब 'जनता का राज' है। गांधी के 'स्वराज' का मतलब 'अपने ऊपर खुद का राज' यानी स्वानुशासन है। गौरतलब है कि 'स्वराज बिल' स्थानीय विकास का बजट व एजेंडा जनता के हाथ सौंपने का बिल है।

Quantity
Regular price INR. 476
Regular price Sale price INR. 476
Sale Sold out
Shipping calculated at checkout.

Product Details

Language

  • HIN- Hindi

ISBN

9789392731099

Binding

Hard Cover

Age Group

  • All Age Groups
  • Adults

No. of pages

208

Book Dimension

22.5 cm x 15 cm x 2 cm

Item Weight

480 grams

View full details