Skip to product information
1 of 1

Afghanistan Taliban: Bharat aur Vishwa Per Prabhav

Afghanistan Taliban: Bharat aur Vishwa Per Prabhav

Dr. Virendra Singh Baghel

SKU:

भारतीय उपमहाद्वीप में तालिबान का जन्म तथा उसकी उपस्थिति से पनपा इस्लामिक आतंकवाद, भारतीय सुरक्षा को विशेषकर कश्मीर के सन्दर्भ में, प्रभावित करने वाली सामयिक एवं सामरिक समस्याओं में से एक है।

कश्मीर, देश का वह क्षेत्र है जो लम्बे समय से आतंकवाद की ज्वाला में जलता चला आ रहा है। यहाँ आतंकवाद को पनाह मिलने का एक प्रमुख कारण, इस क्षेत्र में पाकिस्तान समर्थक तत्त्वों की उपस्थिति है, यह तत्त्व अनर्गल प्रचार के द्वारा कश्मीरियों को भड़काने का प्रयास करते हैं। तालिबान ने इस्लाम के नाम पर अपनी गतिविधियों द्वारा मात्र अफगानिस्तान को ही प्रभावित नहीं किया, वरन् पाकिस्तान तथा भारत में भी तालिबान की गतिविधियों तथा उसकी विचारधारा ने, इस उपमहाद्वीप के तीनों प्रमुख राष्ट्रों-अफगानिस्तान, भारत तथा पाकिस्तान को प्रभावित किया है। आंतरिक मतभेदो के बावजूद अफगानिस्तान में तालिबान नेतृत्व संरचना वजूद में आ गई है।

पड़ोसी देशों, विशेष रूप से चीन के साथ अच्छे संबंध बनाने की अपनी इच्छा को रेखांकित करते हुए तालिबान क्षेत्रीय/वैश्विक शक्तियों तक पहुंच रहा हैं, जिन्होंने अफगान अर्थव्यवस्था में हमेशा योगदान दिया है, साथ ही साथ ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिसतान, ईरान, भारत और उज्बेकिस्तान भी सम्मिलित है।

विकासशील स्थिति और प्रमुख हितधारकों के साथ तालिबान के जुड़ाव को देखते हुए रूस, चीन और ईरान से जुड़े क्षेत्र में वास्तिविक राजनीति को गति मिलने की उम्मीद है। राष्ट्रीय सुरक्षा का आन्तरिक तथा वाह्य दृष्टि से मूल्यांकन करना रक्षा अध्ययन का महत्त्वपूर्ण विषय है।

Quantity
Regular price INR. 476
Regular price INR. 595 Sale price INR. 476
Sale Sold out
Shipping calculated at checkout.

Product Details

Language

  • HIN- Hindi

ISBN

9789392733161

Binding

Hard Cover

Age Group

  • All Age Groups
  • Adults
View full details