Anjeer
Anjeer
SKU:
अंजीर उष्ण प्रदेशों का फल है, लेकिन दूसरे देशों में सूखे अंजीरों का उपयोग किया जाता है। अंजीर के कच्चे फलों की सब्ज़ी बनाई जाती है। अंजीर में क्षार और विभिन्न विटामिन्स होने के कारण अधिक पौष्टिक शक्तिवर्द्धक गुण होते हैं। अंजीरों को खाने से शरीर में रक्त की वृद्धि होती है। पाचन क्रिया तेज होकर भूख अधिक लगती है। अंजीर आसानी से हजम नहीं होता, इसलिए अंजीरों को खाने से पहले कुछ घंटे तक पानी में डालकर रखना श्रेयस्कर होता है। इससे अंजीर कोमल हो जाते हैं और उनका पाचन भी सहजता से हो जाता है। मधुमेह के रोगियों को अंजीर खाने से बहुत लाभ होता है। अंजीर रक्त और पित विकार का नाश करता है। अस्थमा रोग में लाभदायक है। इसके सेवन से छाती में जमा कफ आसानी से पिघल कर बाहर निकल जाता है। अंजीर का रस पीने से मूत्र का अवरोध दूर होता है। अंजीर का विविध रोगों में एक औषधी के रूप में कैसे प्रयोग किया जा सकता है, इसकी जानकारी इस पुस्तक में देने का प्रयास किया गया है। पाठक गण अवश्य ही लाभान्वित होंगे।
Couldn't load pickup availability
Share
Product Details
Language
Language
ISBN
ISBN
9789392729003
Binding
Binding
Age Group
Age Group
No. of pages
No. of pages
Book Dimension
Book Dimension
Item Weight
Item Weight
