Skip to product information
1 of 1

Bal Ramayan

Bal Ramayan

Dr. Mahendra Mittal

SKU:

महर्षि वाल्मीकि कृत रचना ‘रामायण’ भारतीय संस्कृति का एक महान् ग्रंथ है। संस्कृत साहित्य के इस महाकाव्य में महर्र्षि ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र को हमारे सामने रखा है। महाकवित तुलसीदास ने ‘रामायण’ की इस कथा को सरल अवधी भाषा में ‘रामचरितमानस’ महाकाव्य के रूप में लिखा है, जो आज जन-जन के हृदय में अपनी अमिट छाप छोड़ता है। समस्त विश्व साहित्य में श्रीराम का चरित्र लोक-रक्षक के रूप में सामने आता है। परन्तु श्रीराम चरित्र में सामाजिक मूल्यों के रक्षण की अद्भुत क्षमता है। श्रीराम का चरित्र हमारे घर-परिवार और सामाजिक सम्बंधों को एक ऐसी अद्भुत दिशा की ओर ले चलता हैे, जहाँ स्नेह, प्रेम, शौर्य , मर्यादा, मान-सम्मान, सहृदयता, सहनशीलता, न्याय-प्रियता, सत्य पालन आदि का सागर हिलोरें लेता दिखाई पड़ता है। बच्चों के हृदय में श्रीराम के चरित्र द्वारा उच्च आदर्शों की स्थापना हेतु ही इस महान् ग्रंथ को सरल भाषा में लिखा गया है। आशा है बच्चे, अपने अतीत की इस धरोहर को, अपने हृदय में अवश्य स्थान देंगे और अपने जीवन को सत्य के मार्ग पर ले जाएंगे। पुस्तक में यथासंभव चित्रें का भी समावेश किया गया है। बड़े आकार की मोटे अक्षरों की यह सजिल्द पुस्तक है।

Quantity
Regular price INR. 396
Regular price INR. 495 Sale price INR. 396
Sale Sold out
Shipping calculated at checkout.

Product Details

Language

  • HIN- Hindi

ISBN

9789392681530

Binding

Hard Cover

Age Group

  • All Age Groups
View full details