Skip to product information
1 of 1

Balochistan

Balochistan

Sanchita K

SKU:

पाकिस्तान के मानचित्र पर बलूचिस्तान सबसे बड़ा दिखाई देता है लेकिन आबादी के हिसाब से ये सबसे छोटा इलाका है। जी हां, बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है लेकिन आबादी के मामले में चारों प्रांतों में चौथे नंबर पर आता है। इसकी सीमाएं ईरान और अफगानिस्तान से सटी हुई हैं। प्राकृतिक खाद्यानों से भरा-पूरा ये क्षेत्र खुद की आजादी के लिए संघर्ष कर रहा है। बलूचिस्तान में कोयला, गैस और तांबे के बड़े भंडार है। इसके बावजूद सबसे गरीब प्रांत है बलूचिस्तान। बलूचिस्तान को अलग करने की मांग करने वाले नेताओं का कहना है कि पाक उन्हें उनके वाजिब अधिकार नहीं दे रहा है और इसी के लिए वो संघर्ष कर रहे हैं। बलूच नेता और पाकिस्तान के बीच सेना को लेकर भी तनाव है। पाक सेना की कार्रवाइयों से नाराज वहां की जनता इसे पाकिस्तान की सरकार का दमनकारी पक्ष बता रही है तो वहीं पाक सरकार का कहना है कि ये कार्रवाई अलगाववादियों के खिलाफ होती है न कि वहां की जनता के खिलाफ। हालांकि ये लड़ाई और संघर्ष लंबे वक्त से चल रहा है लेकिन इसमें रफ्तार साल 2006 के बाद से आई जब पाक सेना ने बलोच कबायली नेता अकबर बुगर को मार दिया था। पाकिस्तान की सरकार बलूच के हालात के लिए भारत को जिम्मेदार बताती है। 15 अगस्त को जब पीएम मोदी ने इस पर बोला तो सरताज अजीज ने बलूचिस्तान के बिगड़े हालात के लिए भारत को जिम्मेदार बता दिया था। बलूचिस्तान में बहुत सारे संघटन हैं जो आजाद बलूच के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जिसमें बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट, यूनाइटेड बलोच आर्मी, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी, लश्कर-ए-बलूचिस्तान, बलूचिस्तान लिबरेशन यूनाइटेड फ्रंट जैसे संगठन शामिल हैं।

Quantity
Regular price INR. 396
Regular price INR. 495 Sale price INR. 396
Sale Sold out
Shipping calculated at checkout.

Product Details

Language

  • HIN- Hindi

ISBN

9789392719141

Binding

Hard Cover

Age Group

  • Adults

No. of pages

144

Book Dimension

22.5 cm x 15 cm x 1.5 cm

Item Weight

390 grams

View full details