Skip to product information
1 of 1

Bharat Cheen Rishte Aadi Se Ab Tak

Bharat Cheen Rishte Aadi Se Ab Tak

Abhiram Kulsherestha

SKU:

भारत-चीन के कोर कमांडरों के बीच 31 जुलाई, 2021 की बैठक के बाद भारतीय सेना ने 2 अगस्त, 2021 को साझा बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों के पश्चिमी इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैनिकों को हटाने समेत अन्य लंबित मुद्दों का समाधान निकालने पर गहन और खुली बातचीत की। इस बैठक में दोनों देशों ने माना कि 12वें दौर की यह बैठक रचनात्मक रही। इस वार्ता से दोनों पक्षों की आपसी समझदारी और बढ़ी है। दोनों कोर कमांडरों के स्तर पर यह सहमति बनी कि एल. ए. सी. पर पश्चिमी सेक्टर में संयुक्त रूप से शांति और स्थायित्व बनाए रखेंगे। संयुक्त बयान में शांति और स्थायित्व बनाए रखने के जिक्र से एक बात साफ है कि चीन भी एल. ए. सी. पर मौजूदा गतिरोध को और आगे ले जाने के पक्ष में नहीं है। कोर कमांडरों के बीच 12वें दौर की यह वार्ता चीन के 'मोल्डो' सैन्य बेस पर हुई थी जो नौ घंटे चली। यह बातचीत भारत और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच 14 जुलाई को दुशांबे में हुई बैठक और सीमा मामलों से जुड़े कार्य समूह की 25 जून, 2021 को हुई बैठक के दौरान की गई चर्चाओं के बाद हुई। पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले इलाकों को लेकर 12वें दौर की सैन्य वार्ता के बाद चीन के तेवर ढीले पड़े हैं। भारत के दबाव के बाद वह वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पेट्रोलिंग पॉइंट-17 ए यानि गोगरा से अपनी सेना पीछे हटाने को राजी हो गया है। भारतीय सैनिक भी पीछे हटेंगे। दरअसल, चीन के रुख में यह परिवर्तन दुशांबे में 14 जुलाई को भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद आया है।

Quantity
Regular price INR. 476
Regular price INR. 595 Sale price INR. 476
Sale Sold out
Shipping calculated at checkout.

Product Details

Language

  • HIN- Hindi

ISBN

9789392605291

Binding

Hard Cover

Age Group

  • All Age Groups
  • Adults

No. of pages

280

Book Dimension

22.5 cm x 15 cm x 2.4 cm

Item Weight

499 grams

View full details