Skip to product information
1 of 1

Bharat ka Gaurav : Atal Bihari Vajpai

Bharat ka Gaurav : Atal Bihari Vajpai

Virender Singh

SKU:

भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष और पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ओजस्वी कवि और प्रखर वक्ता थे। उनका जन्म 25 दिसम्बर, 1924 को ग्वालियर, म.प्र. में हुआ।

उन्होंने राजनीति-शास्त्र से एम.ए. तक की शिक्षा प्राप्त की तथा एक पत्रकार के रूप में अपना जीवन शुरु किया। पिछले 55 वर्षों के लंबे कालखंड में भारतीय राजनीति में जो गरिमापूर्ण योगदान दिया वह एक आदर्श रहा है। राष्ट्र के प्रति उनकी समर्पित सेवाओं के लिए सन् 1992 में राष्ट्रपति ने उन्हें 'पद्म विभूषण' से विभूषित किया।

1993 में कानपुर विश्वविद्यालय ने उन्हें फिलॉसफी में डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की।

1994 में उन्हें 'लोकमान्य तिलक पुरस्कार' दिया गया। 1994 में उन्हें 'सर्वश्रेष्ठ सांसद' चुना गया और 'गोविंद बल्लभपंत पुरस्कार' से पुरस्कृत किया गया। अटलजी को' कैदी कविराय की कुंडलियाँ', 'न्यू डाइमेंशंस आफ एशियन फॉरेन पॉलिसी', 'मृत्यु या हत्या', 'जनसंघ और मुसलमान', मेरी इक्यावन कविताएँ', 'मेरी संसदीय यात्रा' (चार खंड), 'संकल्प काल' एवं 'गठबंधन की राजनीति' जैसी पुस्तकें लिखने का श्रेय प्राप्त है।

ऐसे भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष का जीवन-चरित्र है यह पुस्तक जिसमें आपको उनके व्यक्तित्व-कृतित्व का विस्तृत विवरण सरल और सुबोध भाषा शैली में पढ़ने को मिलेगा।

Quantity
Regular price INR. 396
Regular price INR. 495 Sale price INR. 396
Sale Sold out
Shipping calculated at checkout.

Product Details

Language

ISBN

9789392729027

Binding

Hard Cover

Age Group

  • Adults

No. of pages

Book Dimension

Item Weight

View full details