Skip to product information
1 of 1

Bharat Ki Videsh Niti Mein Pakistan

Bharat Ki Videsh Niti Mein Pakistan

Sanchita Kushwah

SKU:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पड़ोसी देशों की तुलना में चीन और पाकिस्तान के साथ संबंधों को अधिक महत्त्व देने की बात कही थी। चीन के साथ संबंधों के संदर्भ में मोदी का कहना है कि दोनों देशों के बीच मतभेदों को दूर करने के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं। सभी विषयों पर अपने पड़ोसियों से बातचीत करना भारत की नीति रही है और भारत बातचीत करने के लिए सदैव तैयार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आतंकवाद बंद होना चाहिए, क्योंकि बम, बंदूक की आवाज में बातचीत सुनाई नहीं देती। भारत सीमा पार आतंकवाद पर लगातार दबाव बनाए हुए है। प्रधानमंत्री मोदी अपने पड़ोसी देशों के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने के पक्षधर हैं और पड़ोसी देशों के साथ मधुर संबंध भारत की विदेश नीति का केंद्रीय तत्त्व रहा है। पाकिस्तान के सामने अब बड़ी चुनौती वहाँ फैले आतंकवाद से निपटने की है। चीन को भी सबक लेना चाहिए कि अगर वह किसी भी रूप में आतंकवाद का समर्थन करता है तो यह उसके लिए भी अच्छा नहीं होगा। चीन यह भी भली-भांति जानता है कि भारत पिछले तीन दशक से आतंकवाद का जो दंश झेल रहा है, उसके पीछे पाकिस्तान का ही हाथ है और दूसरी ओर वह भारत से दोस्ती की भी बात कहता है। हालाँकि सभी प्रयासों के बाद भी हाल-फिलहाल शांति स्थापित होने की संभावना नहीं है।

Quantity
Regular price INR. 476
Regular price INR. 595 Sale price INR. 476
Sale Sold out
Shipping calculated at checkout.

Product Details

Language

  • HIN- Hindi

ISBN

9789392690105

Binding

Hard Cover

Age Group

  • All Age Groups
  • Adults
View full details