Skip to product information
1 of 1

Commonwealth Games 2010

Commonwealth Games 2010

Dr. P.K.Sharma

SKU:

कॉमनवैल्थ खेल विभिन्न राष्ट्रों के बीच सद्भावनापूर्ण माहौल में खेले जाने वाले अन्तरराष्ट्रीय स्तर के खेल हैं। इन खेलों की शुरूआत ब्रिटिश शासन की ओर से की गयी थी। सर्वप्रथम 'ब्रिटिश शाही उत्सव' के दौरान सन् 1911 ई. में आयोजित इस उत्सव में लन्दन शहर के अन्दर 'अन्तर-शाही प्रतियोगिता' (Inter Empire Championship) नाम की एक खेल प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी।

इस प्रतियोगिता का आयोजन ब्रिटेन के शासक जार्ज पंचम के राजतिलक के अवसर पर किया गया था। इस अन्तर शाही प्रतियोगिता में आस्ट्रेलिया, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका और यू.के. की टीमों ने भाग लिया जोकि इस इस ब्रिटिश साम्राज्य का एक अभिन्न हिस्सा थीं। तथापित इन चारों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ खेलों में भाग लिया। सन् 1930 ई. में ब्रिटिश शाही खेलों का पक्का शुभारम्भहुआ, तो हर चार साल बाद ब्रिटिश शासन की देखरेख में ये खेल कहीं-न-कहीं आयोजित हो किये जाते रहे। सन् 1950 ई. के ब्रिटिश शाही खेलों का नाम 'ब्रिटिश शाही तथा कॉमनवैल्थ खेल' रखा गया। सन् 1966 ई. के पश्चात् इन राष्ट्रकुल खेलों को 'ब्रिटिश कॉनवैल्थ खेल' के नाम से पुकारा जाने लगा। सन् 1974 ई. में सभी कॉमनवैल्थ प्रतिनिधियों की सम्मति से इन खेलों का नया नाम 'कॉमनवैल्थ खेल' सुझाया गया। इसका कारण यह था कि कॉमनवेल्थ खेल अब केवल ब्रिटिश शासन की सम्पत्ति ही बनकर नहीं रह गये थे। अब ये खेल अन्य कॉमनवैल्थ देशों या राष्ट्रकुल देशों के जीवन का भी एक अभिन्न हिस्सा बन चुके थे। और अनेक राष्ट्र ब्रिटिश शासन की गुलामी से मुक्त हो गये थे, तब 'कॉमनवैल्थ खेलों' से 'ब्रिटिश' या 'ब्रिटिश हुकुमत' नाम को हटाया जाना जरूरी समझा जाने लगा और इस सब कारणों की वजह से 'ब्रिटिश कॉमनवैल्थ खेल' का नया नाम 'कॉमनवैल्थ खेल पड़ा। 

कॉमनवैल्थ खेलों की अन्तरराष्ट्रीय स्तर की खेल-संरचना को कायम रखने के लिए एक अन्तरराष्ट्रीय खेल प्राधिकरण का निर्माण हुआ। इस खेल प्राधिकरण को "कॉमनवैल्थ खेल फेडरेशन" Commmonwealth Games Federa-tion) कहा गया। इस अन्तरराष्ट्रीय स्तर के खेल संगठन को इसलिए गठित किया गया ताकि विभिन्न देशों के अन्दर कॉमनवैल्थ खेल आयोजन के कार्यों को सुव्यवस्थित तथा सफलतापूर्वक ढंग से सम्पादित किया जा सके। दिल्ली शहर को सन् 2010 ई. के 19वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने का गौरव प्राप्त हुआ। 3 अक्टूबर, 2010 ई. के दिन दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रमंडल खेलों का भव्य उद्घाअन समारोह हुआ। राष्ट्रमंडल खेलों को इतिहास और दिल्ली के राष्ट्रमंडल खेलों का आनन्द लेने के लिए पुस्तक का पठन करें।

Quantity
Regular price INR. 236
Regular price INR. 295 Sale price INR. 236
Sale Sold out
Shipping calculated at checkout.

Product Details

Language

  • HIN- Hindi

ISBN

8189362194

Binding

Hard Cover

Age Group

  • All Age Groups
  • Adults
View full details