Skip to product information
1 of 1

Corona Ek Vaishvik Aapda

Corona Ek Vaishvik Aapda

V.S.Baghel

SKU:

आज जब एशिया के एक देश चीन के एक शहर वुहान से कोरोना नामक वायरस का संक्रमण देखते ही देखते जापान, जर्मनी, अमेरिका, फ्रांस, कनाडा, रूस समेत विश्व के 30 से अधिक देशों में फैल जाता है तो निश्चित ही वैश्वीकरण के इस दौर में इस प्रकार की घटनाएँ हमें ग्लोबलाइजेशन के दूसरे डरावने पहलू से रूबरू कराती हैं।

क्योंकि आधिकारिक आँकड़े बताते हैं कि कोरोना वायरस के संक्रमण से विश्व भर में अब तक 3.5 लाख मौतें हो चुकी हैं और लगभग 70 लाख लोग इसकी चपेट में हैं, जबकि आशंका है कि यथार्थ इससे ज्यादा भयावह हो सकता है। बात यह भी है कि जेनेटिक इंजीनियरिंग, रोबोटिक्स और आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस के इस अति वैज्ञानिक युग में जब किसी देश में एक नए तरह का संक्रमण फैलता है जो सम्भवतः एक वैज्ञानिक भूल का अविष्कार होता है, जिसके बारे में मनुष्यों में पहले कभी सुना नहीं गया हो और उसकी उत्पत्ति को लेकर बायो टेरेरिज्म जैसे विभिन्न विवादास्पद सिद्धान्त सामने आने लगते हैं तो यह ना सिर्फ हैरान बल्कि परेशान करने वाले भी होते हैं।

इसलिए यह आवश्यक हो जाता है कि विज्ञान के दम पर प्रकृति से खिलवाड़ करने की मानव की क्षमता और उसके आचरण को सम्पूर्ण सृष्टि के हित को ध्यान में रखते हुए गंभीरता के साथ नए सिरे से परिभाषित किया जाए।

Quantity
Regular price INR. 396
Regular price INR. 495 Sale price INR. 396
Sale Sold out
Shipping calculated at checkout.

Product Details

Language

  • HIN- Hindi

ISBN

9789392681028

Binding

Hard Cover

Age Group

  • Adults

No. of pages

176

Book Dimension

22.5 cm x 15 cm x 1.8 cm

Item Weight

460 grams

View full details