Cyber Security
Cyber Security
V.Singh
SKU:
दिनोंदिन जटिल होती जा रही साइबर दुनिया से जुड़े खतरे भी अपरिमित हैं। इस बारे में साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी कुछ अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं ने भी आगाह किया है। भविष्य में जिस राष्ट्र की साइबर सिक्योरिटी ठीक रहेगी वही राष्ट्र सुरक्षित रह सकता है। वर्तमान में प्रक्षेपास्त्र प्रणाली, तोपखाना प्रणाली, लड़ाकू विमान, बमवर्षक विमान, पनडुब्बियाँ टोही विमान व राडार आदि की सभी समरतांत्रिक गतिविधियाँ कम्प्यूटर के द्वारा ही संचालित, नियन्त्रित एवं निर्देशित होती हैं। इन सभी की यौद्धिक संक्रिया के प्रशिक्षण व अभ्यास समरभूमि जैसे होते हैं।
यदि कोई हैकर इनमें पैठ बनाकर सूचनाओं व आँकड़ों को बदल दे तो गम्भीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। कम्प्यूटर क्रान्ति के अग्रणी राष्ट्र के रूप में भारत के लिए भी यह चुनौती महत्त्वपूर्ण होगी। इसीलिए आवश्यक है कि राष्ट्रीय सुरक्षा की परिधि में इस खतरे का विवेचन किया जाये। इसके बढ़ते महत्त्व के कारण ही पुलिस, अर्द्ध सैनिक बल तथा सेना में स्पेशल साइबर सेल का गठन किया जा रहा है। साथ ही साथ विभिन्न विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में, विधि निर्माण प्रक्रिया में साइबर सिक्योरिटी की चुनौतियों को देखते हुए साइबर क्राइम एवं साइबर वारफेयर जैसे पाठ्यक्रमों एवं नये कानूनों का निर्माण किया जा रहा है।
Couldn't load pickup availability
Share
Product Details
Language
Language
- HIN- Hindi
ISBN
ISBN
9789392681035
Binding
Binding
Hard Cover
Age Group
Age Group
- All Age Groups
- Adults
