Skip to product information
1 of 1

Ekyavan Bal Kahaniyan

Ekyavan Bal Kahaniyan

Prakash Manu

SKU:

प्रकाश मनु बच्चों के चहेते कथाकार हैं। उन्होंने बच्चों के लिए खूब लिखा है- ढेरों गीत, कहानियाँ, जिन्हें बच्चे चाव से पढ़ते और उनके साथ-साथ हँसते-गाते, चहकते, खिलखिलाते हैं।

'इक्यावन बाल कहानियाँ' में प्रकाश मनु की ढेरों बाल कहानियों में से चुनी हुई इक्यावन रोचक और मनभावन बाल कहानियाँ सँजोई गई हैं और इनका चयन स्वयं लेखक ने किया है। ये ऐसी कहानियाँ हैं, जिनमें बच्चे हैं, बच्चों के सुख-दुःख और सपने हैं और उनके छोटे-से संसार की बड़ी मुश्किलें भी हैं। सच तो यह है कि इन कहानियों में जीवन का हर रंग, हर छटा और मस्ती है और इन्हें लिखा गया है बेहद चुस्त, सधे, खिलंदड़े अंदाज में।

कुछ कहानियों में बच्चों को चुनमुन की नटखट शरारतें, नखरीला अंदाज, खेल और मस्ती की रेल-पेल लुभाएगी तो कुछ में वे अपनी मुश्किलों से निकलने की राह पाएँगे। कुछ नन्हें मुन्नों के सपनों की कहानियाँ हैं तो कुछ कहानियाँ में जिनमें बच्चे खिल-खिल हँसेंगे। कुछ कहानियाँ बच्चों के लिए आगे बढ़ने का रास्ता तलाशती हैं, तो कुछ सपनीली, सजीली कथाएँ भी हैं। ऐसी हैं ये मन-भावन, खिल-खिल हँसाती कहानियाँ।

Quantity
Regular price INR. 636
Regular price INR. 795 Sale price INR. 636
Sale Sold out
Shipping calculated at checkout.

Product Details

Language

  • HIN- Hindi

ISBN

9789395960090

Binding

Hard Cover

Age Group

  • Kids

No. of pages

Book Dimension

Item Weight

View full details