Skip to product information
1 of 1

Galwan Ghati Vivad aur Uske Shaheed

Galwan Ghati Vivad aur Uske Shaheed

V.Singh

SKU:

भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में सोमवार 15 जून, 2020 की रात चीन और भारतीय सैनिकों की हिसंक झड़प में एक भारतीय अफसर सहित 20 सैनिकों की मौत हो गई तथा चीन की सेना को भी नुकसान उठाना पड़ा। दोनों देशों की सीमा पर ये विवाद अप्रैल के तीसरे सप्ताह से जारी था और इस विवाद को सुलझाने के लिए जून की शुरुआत में ब्रिग्रेडियर स्तर की बातचीत भी हुई परन्तु उसके उपरांत भी 15 जून की रात विवाद ने हिसंक रूप ले लिया। गलवान घाटी विवाद पर चीन की चालबाजियों और उसके द्वारा गलवान घाटी पर किए जा रहे सुनियोजित दावे पर भारत ने न केवल उसे खरी-खरी सुनाई बल्कि उसके दावे को पूरी तरह ठुकरा दिया। भारत ने फिर से दोहराया कि परिस्थितियां कैसी भी क्यों न हों वह हर कीमत पर अपनी सुंप्रभुता की रक्षा करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि 'गलवान क्षेत्र को लेकर छह जून को सीनियर कमांडर के बीच वार्ता में जो सहमति बनी थी, उसे लागू किया जाना चाहिए। चीन कोई भी बढ़ा चढ़ाकर दावा न करे, जो वह साबित न कर पाए।' इस दौरान उन्होंने कहा कि 'सीमा प्रबंधन के तहत भारत हमेशा जिम्मेदारी दिखाता है और भारतीय सीमा की गतिविधियाँ अपनी सीमा के अंदर ही होती हैं। हम उम्मीद करते हैं कि चीन की सेना भी अपनी गतिविधियों को एलएसी के अपने हिस्से में ही सीमित रखेगी।' गलवान घाटी घाटी विवाद और उसमें हुई हिसंक झड़प का तथा इस घटना में हुए शहीदों का पूर्ण विवरण पुस्तक में दिया गया है।

Quantity
Regular price INR. 396
Regular price INR. 495 Sale price INR. 396
Sale Sold out
Shipping calculated at checkout.

Product Details

Language

  • HIN- Hindi

ISBN

9789392713132

Binding

Hard Cover

Age Group

  • Adults

No. of pages

168

Book Dimension

22.5 cm x 15 cm 1.6 cm

Item Weight

460 grams

View full details