Hamare Rashtra - Ratna
Hamare Rashtra - Ratna
Dr. Lalbahadur Singh Chauh
SKU:
‘हमारे राष्ट्र-रत्न’ नामक जीवनीपरक कृति में रचनाकार ने आधुनिक भारतीय इतिहास की सोलह विभूतियों का रेखांकन किया है। स्वामी रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद और महर्षि दयानंद सरस्वती आधुनिक काल के महान ऋषि थे जिन्होंने हमारी आध्यात्मिक एवं सामाजिक चेतना को नई स्फूर्ति प्रदान की। इन्होंने चिंतन के धरातल पर वैचारिक चेतना के द्वार को खोला। हमारे स्वतंत्रता-संग्राम के अमर सेनानी सरदार भगतसिंह, लाला लाजपत राय, गोपालकृष्ण गोखले, सुभाषचंद्र बोस आदि के जीवन-चरित्र का मूल्यांकन भी लेखक ने सूत्र-शैली में किया है। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का व्यक्तित्व तो विश्वस्तरीय रहा है। उनका पूरा चरित्र अपने आप में अत्यंत विस्तृत है। लालबहादुर शास्त्री के त्यागमयी सहज सामान्य जीवन से भारतीय जनमानस आज भी अभिभूत है। पं. जवाहरलाल नेहरू ने एक सपना देखा था खुशहाल और आधुनिक भारत का। आज उसका एक रूप समूचे देश को देखने से दिखाई देता है, जिसकी छाया इस कृति में है। हमारे देश की युवा पीढ़ी को इस कृति से विशेष प्रेरणा मिलेगी।
Couldn't load pickup availability
Share
Product Details
Language
Language
- HIN- Hindi
ISBN
ISBN
978-93-95960-40-3
Binding
Binding
Hard Cover
Age Group
Age Group
- All Age Groups
- Adults
