Himalayan Kootniti
Himalayan Kootniti
Sanchita Kushwah
SKU:
हिमालय की सुरक्षा में ही भारत की सुरक्षा निहित है। भारत को निश्चित रूप से चीन से सबसे बड़ा खतरा है। हमारा पड़ोसी चीन स्वीट-शूगर की तरह भारतीय सुरक्षा परिवेश को विषाक्त बनाने के लिए आर्थिक, सामरिक एवं राजनयिक रणनीति के कदम निरंतर बढ़ाता जा रहा है। भारतीय शांति एवं सुरक्षा के लिए हमारा पड़ोसी देश चीन चारों ओर से अपना सामरिक जाल फैलाते हुए घातक गतिविधियाँ अपनाता जा रहा है। भारत को चीन की मित्रता का भ्रम कदापि नहीं पालना चाहिए। चीन, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, म्यांमार, बांग्लादेश एवं श्रीलंका में ऐसा चक्रव्यूह बना रहा है कि भारत चारों ओर से घिर जाए।
चीन एक ओर जहाँ पाकिस्तान की तर्ज पर बांग्लादेश में भी अपना परमाणु कार्यक्रम शुरू करने की कोशिश में है। वहाँ दूसरी ओर नेपाल को तिब्बत से रेल लाइन द्वारा जोड़ने की योजना बना चुका है। एशिया तथा अन्य क्षेत्रों में चीन की लगातार मजबूत होती आर्थिक व सैन्य शक्ति से निपटने के लिए भारत को अपनी वृहद् रणनीति बनाना बेहद जरूरी हो गया है। भारत के नीतिकारों को समय रहते इन लक्ष्यों को पाने के लिए राष्ट्रीय सहमति बनाने के प्रयास करने चाहिए।
Couldn't load pickup availability
Share
Product Details
Language
Language
- HIN- Hindi
ISBN
ISBN
9789392715211
Binding
Binding
Hard Cover
Age Group
Age Group
- Adults
No. of pages
No. of pages
168
Book Dimension
Book Dimension
22.5 cm x 15 cm x 1.7 cm
Item Weight
Item Weight
450 grams
