Hindu Manayton Ka Vaigyanik Aadhar
Hindu Manayton Ka Vaigyanik Aadhar
Ganga Prasad Sharma
SKU:
जहां विज्ञान तर्क, प्रयोग और भौतिक प्रमाणों पर आधारित है, वहीं हिन्दू मान्यताएं (सनातन धर्म) आध्यात्मिक अनुभव, आतंरिक चेतना और नैतिकता पर बल देती हैं। दोनों मिलकर मानवता को भौतिक और आध्यात्मिक विकास की दशा में मार्ग दर्शन करते हैं। हिन्दू मान्यताएँ (सनातन धर्म) गहरे आध्यात्मिक ज्ञान और वैज्ञानिक सिद्धांतों का मिश्रण है, जो वेदों पर आधारित है। इनमें योग, ध्यान, कर्म और आयुर्वेद के माध्यम से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, खगोलीय घटनाओं के प्रति समझ और पर्यावरण संरक्षण के वैज्ञानिक कारण छिपे हैं। यह परंपराएं न केवल अध्यात्म, बल्कि स्वास्थ्य और जीवनशैली के लिए तर्कसंगत आधार प्रस्तुत करती हैं। उदाहरण के तौर पर घर के आँगन में तुलसी का पौधा लगा होता है। रामभक्त हनुमानजी जब सीता जी की खोज करने लंका गए तो उन्हें एक घर के आँगन से तुलसी का बिरवा दिखलाई दिया।
"रामायुध अंकितगृह, शोभा बरनि न जाय। नवतुलसिकावृन्द तहँ, देखि हरष कपिराय ।" अर्थात् अति प्राचीन परम्परा से तुलसी का पूजन सद्गृस्थ परिवार में होता आया है। विष्णु भगवान को श्राद्ध भोजन में, देव प्रसाद, चरणामृत, पंचामृत में तुलसीपत्र होना आवश्यक है। इन सभी धार्मिक मान्यताओं के पीछे एक वैज्ञानिक रहस्य छिपा हुआ है। तुलसी वृक्ष एक दिव्य औषधि वृक्ष है। तुलसी के माध्यम से ज्वर, जुकाम, खाँसी एवं मलेरिया जैसी सामान्य बीमारियाँ तो ठीक हो ही जाती हैं और कई असाध्य बीमारिया भी। पुस्तक में हिन्दू मान्यताओं के वैज्ञानिक आधार पर 101 प्रश्न और उनके सटीक उत्तर दिये गये हैं जो हिन्दू मान्यताओं पर आधारित हैं और आपकी जीवन शैली के लिए अत्यंत ही उपयोगी सिद्ध होंगे।
Couldn't load pickup availability
Share
Product Details
Language
Language
- HIN- Hindi
ISBN
ISBN
9789392680243
Binding
Binding
Hard Cover
Age Group
Age Group
- All Age Groups
