Skip to product information
1 of 1

Israel Hamas Sangharsh aur Bharat

Israel Hamas Sangharsh aur Bharat

Virender Singh

SKU:

हमास द्वारा 7 अक्टूबर को सब्त के दिन इजराइल में किए गए हमले की बेहिचक निंदा की जानी चाहिए। साथ ही, हमास से लड़ने के नाम पर गाजा को सामूहिक रूप से दंडित करने और वहां अंधाधुंध बमबारी करके रोजाना सैकड़ों लोगों को मारने की हरकत इजराइल को कहीं से भी हमास से बेहतर नहीं बनाती है। इसके अलावा, फिलिस्तीनियों के प्रति इजराइली राज्य के इस नजरिए से न तो इजराइल की सुरक्षा बेहतर हुई है और न ही हितधारकों को इस संकट का हल तलाशने में मदद मिली है। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, जिनकी निगरानी में देश का यह सबसे बड़ा सुरक्षा संकट सामने आया, ने कहा है कि वह हमास को "कुचल" देंगे। लेकिन इजराइल के पास आसान विकल्प उपलब्ध नहीं है।

गाजा पर फिर से कब्जा करने से लंबे समय तक शहरी युद्ध की रस्साकशी बनी रहेगी। फतह और फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन की विफलताओं से उपजी शून्यता का फायदा उठाकर हमास प्रमुखता से उभरा। अगर इजराइल गाजा में हमास के दबदबे को कम करने में कामयाब हो जाता है, तब भी कोई नहीं जानता कि आगे क्या होगा क्योंकि फिलिस्तीन, जहां इजराइल का कब्जा चल रहा है, का सवाल अनसुलझा ही रहेगा। सबसे ताकतवर देश संयुक्त राज्य अमेरिका को अपने सहयोगी की हरकतों से रंज होना चाहिए और उसे तेल अवीव पर बमबारी बंद करने व क्षेत्रीय शक्तियों को शामिल करते हुए बातचीत शुरू करने का दबाव बनाना चाहिए। लेकिन चूँकि ऐसा होने की फिलहाल संभावना नहीं है, लिहाजा इजराइल बेखौफ अपने हमलों को जारी रखने को तैयार है और इससे लाखों फिलिस्तीनियों की परेशानियां बढ़ जायेंगी।

Quantity
Regular price INR. 476
Regular price INR. 595 Sale price INR. 476
Sale Sold out
Shipping calculated at checkout.

Product Details

Language

  • HIN- Hindi

ISBN

9789392608698

Binding

Hard Cover

Age Group

  • Adults
View full details