Skip to product information
1 of 1

Jeene Ki Saza

Jeene Ki Saza

Arigpudi

SKU:

'जीने की सज़ा' इस संग्रह की एक कहानी है। इस संग्रह की सर्वश्रेष्ठ कहानी न होते हुए भी वह इस संकलन की आत्मा है। समाज की विभीषिकाएँ चारों ओर से हमें घेरे हुए हैं और हमें उनसे निरन्तर संघर्ष करते रहना है।

कटु जीवन से जीने की प्रेरणा पाना है, दुःखों के पहाड़ों के बीच सुख का सपना देखना है। यही इन कहानियों का मूल तत्त्व है। इन कहानियों की एक मुख्य विशेषता और है जिसकी ओर हम विशेष रूप से हिन्दी के पाठकों का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं।

हिन्दी की अधिकांश कहानियाँ उत्तर भारत के जीवन और वातावरण को आधार बनाकर लिखी जाती हैं; और हिन्दी का पाठक अहिन्दी प्रान्तों के जीवन-जगत्, आचार-विचारों से सर्वथा अनभिज्ञ रह जाता है। ये सभी कहानियाँ दक्षिण भारत के सर्वांगीण जीवन का निर्मल दर्पण हैं, जो वहाँ के समाज की आत्मा, आचार-विचार और वातावरण को पहचानने में सहायक सिद्ध होता है। सभी कहानियों में वेग, प्रवाह और शक्ति है। कथानकों में व्यवस्था है। समस्या, विचार, चिन्तन और कला-सौंदर्य के अनेक रूप दर्शनीय हैं।

Quantity
Regular price INR. 395
Regular price INR. 495 Sale price INR. 395
Sale Sold out
Shipping calculated at checkout.

Product Details

Language

  • HIN- Hindi

ISBN

9789395960830

Binding

Hard Cover

Age Group

  • Adults
View full details