Jinnah
Jinnah
Dr. Pavitra Kumar Sharma
SKU:
मुहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के जन्मदाता तथा वहाँ के पहले गवर्नर जनरल थे। उनके दादा प्रेम जी भाई मेनजी ठक्कर काठियावाड़ (गुजरात) के पनेली मोती नामक एक छोटे से गाँव के रहने वाले थे। हिंदू राजपूत होते हुए भी उन्होंने मछली व्यवसाय को अपनाया था। इसलिए गाँव की बिरादरी से उन्हें बाहर निकाल दिया गया।
यह बात उनके बेटे अर्थात मुहम्मद अली के पिता को सहन नहीं हुई। गाँव में अपने पिता का अपमान और तिरस्कार देख उन्हें अपनी कौम से घृणा हो गई और उन्होंने हिंदू धर्म त्यागकर मुस्लिम धर्म अपना लिया। मुहम्मद अली जिन्ना इन्हीं पूँजालाल ठक्कर (बाद में पूँजा भाई जिन्ना) की सात संतानों में सब से बड़े थे। वे कानून की शिक्षा प्राप्त करने लंदन गए और जब वहाँ से भारत लौटे तो कांग्रेस में शामिल हो गए।
जिन्ना ने बीस साल तक कांग्रेस की सेवा की लेकिन महात्मा गांधी का सत्याग्रह और असहयोग आंदोलन उन्हें रास नहीं आया। वे भूख हड़ताल के बजाय अंग्रेजों से संवैधानिक लड़ाई लड़कर स्वतंत्रता पाना चाहते थे। कांग्रेस से अलग होकर जिन्ना मुस्लिम लीग के कर्मठ कार्यकर्ता बन गए और भारतीय मुसलमानों को अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने पाकिस्तान निर्माण की आवाज उठाई।
महात्मा गांधी नहीं चाहते थे कि भारत का विभाजन हो लेकिन जिन्ना अपनी पाकिस्तान की माँग पर अड़े रहे। आखिरकार भारत का विभाजन होकर रहा लेकिन जिन्ना नए पाकिस्तान में केवल एक साल ही जीवित रह पाए। उन्हें टी. बी. की बीमारी थी। ।
सितंबर, 1948 ई को 71 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। पाकिस्तान में जिन्ना 'कायदे आज़म' के नाम से जाने जाते हैं।
Couldn't load pickup availability
Share
Product Details
Language
Language
- HIN- Hindi
ISBN
ISBN
9789392681318
Binding
Binding
Hard Cover
Age Group
Age Group
- Adults
No. of pages
No. of pages
Book Dimension
Book Dimension
Item Weight
Item Weight
