Skip to product information
1 of 2

Kamala Harris

Kamala Harris

Sanchita Kushwah

SKU:

अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित करके एक तीर से कई शिकार किए थे। और वे जीत कर अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बन गईं। जो बाइडेन जो स्वयं दो बार उपराष्ट्रपति रह चुके हैं, वे दूसरी बार राष्ट्रपति का चुनाव नहीं लड़ेंगे, क्योंकि वे 77 साल के हो गए हैं। अर्थात यह असंभव नहीं कि 2024 में अमेरिका की पहली राष्ट्रपति भी कमला हैरिस ही हों। उनकी उम्र अभी सिर्फ 55 साल है। उपराष्ट्रपति पद पर पहुंचने के पूर्व कमला अमेरिकी सीनेट (राज्यसभा) की सदस्य थीं। वे भारतीय मूल की भी हैं और लातीन अमेरिकी और अफ्रीकी मूल की भी। उन्हें अमेरिका में अश्वेत ही माना जाता है। उन्होंने जार्ज फ्लायड हत्याकांड पर अपनी आवाज इतने जोर से उठाई थी कि अमेरिकी लोगों के दिलों में उनका स्थान एक बहादुर महिला का बन गया था। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने की भी कोशिश की थी। उन्होंने जो बाइडेन का विरोध करने में भी कोई संकोच नहीं किया था। बाइडेन के प्रतिद्वंद्वी होने के बावजूद उनको बाइडेन ने अपने साथ उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया है। इसका फायदा उन्हें अपने चुनाव में जरूर मिलेगा। प्रवासी भारतीयों के लगभग 18 लाख वोट हैं और वोटों से भी कहीं ज्यादा उनका प्रभाव है। यों भी डेमोक्रेटिक पार्टी अमेरिका के भारतीयों में लोकप्रिय रही है। डोनाल्ड ट्रंप की तरफ उनका झुकाव इधर जरूर बढ़ा है लेकिन कमला हैरिस इस प्रभाव को बाइडेन की तरफ मोड़ने में सफल होंगी। कमला हैरिस से उम्मीद की जाती है कि उपराष्ट्रपति बनने पर भारत के प्रति उनका रवैया काफी रचनात्मक रहेगा लेकिन कश्मीर और नागरिकता संशोधन कानून जैसे मुद्दों पर उनकी भारत से स्पष्ट असहमति रही है। वे स्पष्टवादी और निडर महिला हैं। कमला की वजह से अमेरिका के भारतीय लोगों में नई चेतना का संचार होगा। अमेरिकी संस्कृति में एक नया आयाम जुड़ेगा। कमला हैरिस के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

Quantity
Regular price INR. 316
Regular price INR. 395 Sale price INR. 316
Sale Sold out
Shipping calculated at checkout.

Product Details

Language

  • HIN- Hindi

ISBN

9788195380640

Binding

Hard Cover

Age Group

  • All Age Groups
  • Adults
View full details