Krantipunj Chankaya
Krantipunj Chankaya
Vanshidhar Chaturvedi
SKU:
चाणक्य राजनीति के महान आचार्यों में से एक हैं। वह ऐसे राजनीति विशारद थे जिन्होंने अपने जीवन काल में भारत और भारतीयता की रक्षा की। निरंकुशता के विरुद्ध जो संकल्प किया उसे पूरा करके छोड़ा। चाणक्य ने धर्म नियंत्रित राजनीति का सकल प्रयोग करके सिद्ध कर दिखाया। इसीलिए उनके राजनीतिक सिद्धान्त आज भी प्रासंगिक तथा उद्धरण योग्य होते हैं। श्री नेहरू ने 'भारत की खोज' में चाणक्य को भारत की राजनीति का मैक्वीली (एक महान पश्चिमी राजनीतिज्ञ) माना है। उसका गुणगान करते हुए नेहरू जी ने लिखा है कि- "इतिहास चाणक्य को विद्वान के रूप में ही नहीं, राष्ट्रनिर्माता के रूप में भी स्मरण करता है। चाणक्य ने केवल अपने बुद्धिबल से मगध के विशाल साम्राज्य को चन्द्रगुप्त के नेतृत्व में अमर बना दिया। कौटिल्य (चाणक्य) आचार-विचार की एक महान् विभूति थे।" चाणक्य का वास्तविक नाम विष्णुगुप्त था। परन्तु ज्ञानी महात्मा चणक के तेजस्वी पुत्र होने के कारण उन्हें चाणक्य के नाम से इतिहास में प्रसिद्धि मिली। ऐसे महान व्यक्ति के जीवन को उपन्यास के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। आशा है पाठकों को पसन्द आयेगा।
Couldn't load pickup availability
Share
Product Details
Language
Language
- HIN- Hindi
ISBN
ISBN
9789392684159
Binding
Binding
Hard Cover
Age Group
Age Group
- Adults
