Kuran Aur Dharmik Matabhed
Kuran Aur Dharmik Matabhed
Sayyd Zahoorul Hussain
SKU:
‘ कुरान और धार्मिक मतभेद’ मौलाना आजाद लिखित “तर्जुमानुल कुरआन” का हिंदी अनुवाद है। यह पूरा कुरान न होकर इसका यह अंश है जिसमें इस्लाम का अन्य ध्रर्मों के साथ सम्बंध दर्शाया गया है। भारत में हिंदू-मुसलिम समस्या बहुत जटिल दीख पड़ती है।
इसके बहुतेरे कारण हैं – ऐतिहासिक, सामाजिक, राजनीतिक। दोनों जातियाँ एक दूसरे के धर्म के महत्त्व से अनभिज्ञ हैं और जानकारी प्राप्त करने की उन्हें विशेष सुविधा भी प्राप्त नहीं है। ऐसी अवस्था में दोनों एक दूसरे के ध्रर्म सम्बंधी विचारों को संदेह की दृष्टि से देखते हैं, और सामाजिक तथा धार्मिक रीतियों के कारण स्थान-स्थान पर असहिष्णुता का प्रदर्शन करती हैं जिसका रूप कभी-कभी अत्यंत भयंकर और अमानुषिक हो जाया करता है।
इसलिए यह अत्यन्त आवाश्यक है कि दोनों जातियों को इसका सुअवसर और प्रोत्साहन दिया जाय कि एक दूसरे के धर्म सम्बंधी विचारों की जानकारी प्राप्त करें। अविद्या और अज्ञान अनेक अनर्थों का कारण हुआ करता है, और आज भारतवर्ष की इस जटिल समस्या के हल करने का एक साधन इस अविद्या और अज्ञान का दूर करना है तो यह इस प्रकार की पुस्तकों के प्रकाशन और प्रचार से दूर हो सकता है।
Couldn't load pickup availability
Share
Product Details
Language
Language
- HIN- Hindi
ISBN
ISBN
978-93-95960-72-4
Binding
Binding
Hard Cover
Age Group
Age Group
- All Age Groups
- Adults
