Skip to product information
1 of 1

Mahamanav Nelson Mandela

Mahamanav Nelson Mandela

Virender Singh

SKU:

दुनिया में रंगभेद के प्रखर विरोधी माने जाने वाले नेलसन मंडेला का निधन दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग स्थित निज निवास में हो गया। मंडेला की गिनती दुनिया के उन नेताओं में होती है जिनकी प्रबल आस्था मोहनदास कर्मचन्द गांधी के तौर-तरीकों में थी और उन्हीं का अनुसरण करते हुए उन्होंने न केवल दक्षिण अफ्रीका को 1994 में पूर्ण आजादी दिलाई बल्कि गोरी-काली चमड़ी के आधार पर भेदभाव का अधिकारिक रूप से दुनिया से खात्मा करवा दिया। मंडेला का जन्म 18 जुलाई, 1918 को हुआ तब तक महात्मा गांधी भारत को प्रस्थान कर चुके थे लेकिन उनकी गाथाएँ हर सजग दक्षिण अफ्रीकी की जुबान पर थीं।

मंडेला ने गांधी के रास्ते को ही अपनाया, आजादी की अपनी लंबी लड़ाई में जवानी के तीस साल जेल में बिताए और दुनिया को रंगभेद और अपने देश को गुलामी से मुक्त करवाया। आजाद दक्षिण अफ्रीका के पहले राष्ट्रपति बने और उसके वर्तमान में निर्माता भी। पाँच साल बाद 1999 मैं उन्होंने अपने को इस औपचारिक जिम्मेदारी से भी मुक्त कर लिया। भारत सरकार ने उन्हें देश का सर्वोच्च 'भारत रत्न' नागरिक से नवाजा। मंडेला का जाना बीसवीं सदी के बेहद जीवट और जुझारूपन के जीते-जागते व्यक्तित्व का ओझल होना है। किंवदंती के से कृतित्व वाले मंडेला को दुनिया में गांधी की तरह ही याद किया जाएगा। पिछले लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे मंडेला का देहावसान हो गया हम उन्हें विनम्रतापूर्वक स्मरण करते हैं।

Quantity
Regular price INR. 396
Regular price INR. 495 Sale price INR. 396
Sale Sold out
Shipping calculated at checkout.

Product Details

Language

  • HIN- Hindi

ISBN

9789392679292

Binding

Hard Cover

Age Group

  • Adults
View full details