Skip to product information
1 of 1

Namovaani : Bhashan Sangrah

Namovaani : Bhashan Sangrah

Dr. Virendra Singh Baghel

SKU:

नरेंद्र मोदी का राजनीतिक कौशल और अथक प्रयास था जिसने भारत के संसदीय चुनाव को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की शक्ल दे दी, जिससे प्रेरणा लेकर मोदी की टीम ने चुनाव प्रचार की रणनीति बनाई थी। साल-भर से भी कम समय में खुद को उस बदलाव का नायक साबित करना नरेंद्र मोदी की जी-तोड़ कोशिश का नतीजा था, जिस बदलाव की आवाज देश-भर से उठ रही थी। और नरेंद्र मोदी की इसी नई छवि ने रामविलास पासवान और चंद्रबाबू नायडू जैसे सहयोगी वापस लाकर दिए। इस बात को बेहिचक कहा जा सकता है कि ये जीत एनडीए और बीजेपी की जीत से कहीं ज्यादा नरेंद्र मोदी की जीत है। क्योंकि पूरे चुनाव प्रचार के दौरान कमल से ज्यादा पोस्टर मोदी के दिखे, कमोबेश हर उम्मीदवार ने मोदी के नाम पर वोट माँगे और खुद नरेंद्र मोदी ने कहा कि वोटर्स का हर वोट सीधे उन्हें मिलेगा।

नरेंद्र मोदी का नाम एक प्रशासक के तौर पर पहली बार चर्चा में तब आया, जब अक्तूबर 2001 में उन्हें गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके पहले वो पार्टी के महासचिव के तौर पर संगठन मजबूत करने का काम कर रहे थे, साथ ही प्रवक्ता भी थे। 16वीं लोकसभा चुनाव के लगभग 1 वर्ष पूर्व से उन्होंने अपने विभिन्न भाषणों के माध्यम से एक विजन देश के सामने रखा कि आने वाले समय में भारत किस प्रकार का होगा। ये भाषण अपने आप में भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होंगे।

Quantity
Regular price INR. 796
Regular price INR. 995 Sale price INR. 796
Sale Sold out
Shipping calculated at checkout.

Product Details

Language

  • HIN- Hindi

ISBN

9789392717345

Binding

Hard Cover

Age Group

  • Adults

No. of pages

416

Book Dimension

22.5 cm x 15 cm x 3 cm

Item Weight

770 grams

View full details