Skip to product information
1 of 1

Napoleon Bonaparte

Napoleon Bonaparte

Vijay Choudhary

SKU:

नेपोलियन बोनापार्ट ने अपनी सेना को सम्बोधित करते हुए कहा, "सिपाहियो ! तुम निस्सदेह भूखे व नंगे हो। सरकार तुम्हारी ऋणी है? परन्तु तुम्हारे लिए कुछ नहीं कर सकती। तुम्हारा धैर्य व साहस सराहनीय है, परन्तु यह मत सोचो कि तुम्हें कोई लाभ या यश नहीं मिलेगा। मैं तुम्हें संसार के सर्वाधिक उपजाऊ मैदानों में ले चलूँगा। वहाँ तुम सम्पन्न नगर व उन्नतशील प्रांत देखोगे। वहाँ तुम सम्मान, यश, समृद्धि प्राप्त करोगे।" नेपोलियन ने इटली पर आक्रमण करने से पूर्व अपने सैनिकों से कहा था, "दुनिया में असम्भव कुछ भी नहीं हैं।" यह इतिहास में उसकी कहावत बन गई।

नेपोलियन ने अपने सैनिकों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके अनुशासन की प्रशंसा की। उसने कहा, "देखो मैंने कहा था कि असम्भव शब्द नेपोलियन के शब्दकोश में नहीं है। मेरे बहादुर सैनिको, तुमने इस दुर्गम पहाड़ को लाँघ कर, अपनी जान जोखिम में डालकर जो नया इतिहास रचा है, उसका कोई दूसरा उदाहरण विश्व में नहीं है। मैं अपनी सेना की सफलता देखकर आत्म-विश्वास से भर गया हूँ और युद्ध से पहले ही मैं इटली पर मैं अपनी विजय की घोषणा कर सकता हूँ। मैं विश्व को दिखा दूँगा कि मेरी सेना अजेय है। विश्व में उसके मुकाबले की कोई सेना नहीं है।"

Quantity
Regular price INR. 396
Regular price INR. 495 Sale price INR. 396
Sale Sold out
Shipping calculated at checkout.

Product Details

Language

  • HIN- Hindi

ISBN

9789392707094

Binding

Hard Cover

Age Group

  • Adults
View full details