Nariyal
Nariyal
R. Pandey
SKU:
नारियल एक पवित्र फ़ल है। देवी मां को सर्वाधिक प्रिय भी है। उनकी पूजा में नारियल अवश्व ही एक प्रमुख सामग्री के रूप में होता है।
इसके बिना देवी पूजन अधूरा ही माना जाता है। नारियल एक प्रसिद्ध ड्राई फ्रूट भी है और अनेक मिठाइयों तथा व्यंजनों में इसका प्रयोग होता है। कच्चा नारियल का पानी अमृत के समान गुणकारी होता है और दुर्बल एवं बीमार लोगाें के लिए यह एक टॉनिक से कम नहीं है। नारियल का तेल बहुत ही पौष्टिक होता है।
यह खाने के काम में भी आता है और हेयर टॉनिक के रूप में भी बालों में लगाया जाता है। नारियल एक औषधीय फ़ल भी है। अनेक रोगाें में इसका सफ़लतापूर्वक प्रयोग भी होता है। यह शरीर में विटामिन्स की कमी की पूर्ति करता है, भीतरी कमजोरी को दूर कर बल व शक्ति की वृद्धि करता है।
मूत्र संस्थान के रोगों का शमन करता है तथा सिर के रोगों को भी शांत करता है। नारियल के अनेक औषधीय गुणों का उल्लेख करते हुए हमने यह बताने की कोशिश की है कि नारियल का प्रयोग एक औषधि के रूप में कैसे किया जाए कि रोगों का सहजता से शमन हो सके। आपको इस पुस्तक से अवश्य ही लाभ प्राप्त होगा और आप नारियल का अच्छी तरह से लाभ उठा सकेंगे।
Couldn't load pickup availability
Share
Product Details
Language
Language
- HIN- Hindi
ISBN
ISBN
9789392680335
Binding
Binding
Age Group
Age Group
- All Age Groups
- Adults
No. of pages
No. of pages
Book Dimension
Book Dimension
Item Weight
Item Weight
