Naxalwad ka Itihas
Naxalwad ka Itihas
Rampal Singh
SKU:
भारत में नक्सलवाद का उदय व्यवस्था के पुनर्निर्माण को लेकर विकसित हुई एक निश्चित उग्रपंथी विचारधारा की परिणति है। भारत में इसका उदय भी कुछ इन्हीं विचारों के चलते पश्चिम बंगाल में नक्सलवाड़ी में हुआ। आज यह सशस्त्र आंदोलन क्षेत्रीय और भौगोलिक सीमाओं को कोई लाँघ कर देश-भर में रेड कॉरिडोर के नाम से जाना जाता है। देश के कोई 18 राज्य आंध प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उड़ीसा, बिहार, झारखंड, पश्चिमी बंगाल, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश इस आंदोलन की सक्रिय गतिविधियों का केंद्र बने हुए हैं।
वहीं कुछ अन्य राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में अपनी गतिविधियों को किसी न किसी तौर पर संचालित कर रहे हैं। नक्सलवादियों के द्वारा शासनतंत्र को वामंपथी तेवरों के साथ अपने अनुरूप ढालने की कोशिशों में व्यक्तिगत और सामुदायिक हिंसा को लेकर भले ही इस आंदोलन में असहमति जताई जा सकती हो लेकिन जिन क्षेत्रों में नक्सली सक्रिय हैं, वहाँ के स्थानीय निवासियों का शोषण करने की कल्पना भी कोई सरकारी कर्मचारी, व्यापारी और ठेकेदार नहीं कर सकता। नक्सलवाद के ये दो दृश्य सिक्के के दो पहलुओं की तरह हैं जिसके समग्र मूल्यांकन के बिना नक्सलवाद पर बहस बेईमानी है।
Couldn't load pickup availability
Share
Product Details
Language
Language
ISBN
ISBN
9789392608230
Binding
Binding
Hard Cover
Age Group
Age Group
- Adults
