Padyatmak Suktiyan
Padyatmak Suktiyan
Dr.Dinesh Chandra Avasthi
SKU:
जो बात सुंदर एवं सम्यक् रूप से कही गई हो, वह सूक्ति है। जीवन के किसी सत्य, अनुभव, सिद्धांत अथवा विचार का कलात्मक, संक्षिप्त एवं प्रभावपूर्ण प्रकटीकरण सूक्ति कहलाता है। सूक्ति अपने लघु कलेवर में व्यापक अर्थवत्ता समेटे रहती है। वह केवल शब्दों का संयोजन नहीं, अपितु जीवन के गहन अनुभवों और चिंतन का सार होती है। भारतीय साहित्य में सूक्ति-कथनों की अत्यंत समृद्ध एवं गौरवशाली परम्परा रही है। इनमें धर्म, नीति, प्रेम, करुणा, परोपकार, सत्य, अनुशासन, सामाजिक चेतना एवं नैतिकता जैसे जीवन-मूल्यों की सहज, सशक्त और प्रभावपूर्ण अभिव्यक्ति हुई है।
इसी समृद्ध सूक्ति-परम्परा के आलोक में प्रस्तुत कृति 'पद्यात्मक सूक्तियाँ' का साहित्यिक महत्त्व विशेष रूप से उल्लेखनीय है। वरिष्ठ कवि डॉक्टर दिनेश चन्द्र अवस्थी जी ने अत्यंत श्रमसाध्य एवं महत्त्वपूर्ण कार्य करते हुए पद्यात्मक सूक्तियों का संचयन प्रस्तुत किया है। उन्होंने साहित्य में निहित जीवनानुभवों, चिंतन एवं मानवीय मूल्यों को एक स्थान पर समेटने का सार्थक एवं सफल प्रयास किया है। यह एक अनूठा संकलन है। मेरी दृष्टि में हिंदी भाषा में इस प्रकार का कोई दूसरा संकलन उपलब्ध नहीं है।
यह कृति विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों, साहित्यकारों, वक्ताओं एवं सामान्य पाठकों सभी के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। इसके माध्यम से पाठक जीवन के विविध पक्षों को समझने, अपने विचारों को परिष्कृत करने तथा भावों एवं अनुभूतियों को प्रभावपूर्ण ढंग से अभिव्यक्त करने में समर्थ हो सकेंगे। साहित्यिक अध्ययन, शोध, लेखन एवं वक्तृत्व-कला के क्षेत्र में भी यह पद्यात्मक सूक्तियाँ एक उपयोगी संदर्भ-ग्रंथ के रूप में अपनी सार्थक उपस्थिति दर्ज कराएगा।
- डॉ. रश्मिशील राजाजीपुरम्, लखनऊ
Couldn't load pickup availability
Share
Product Details
Language
Language
- HIN- Hindi
ISBN
ISBN
9789372690187
Binding
Binding
Hard Cover
Age Group
Age Group
- Adults
- All Age Groups
No. of pages
No. of pages
416
Book Dimension
Book Dimension
Item Weight
Item Weight
636g
