Pak Adhikrit Kashmir
Pak Adhikrit Kashmir
Rampal Singh
SKU:
पाकिस्तान भारत को हराने के लिए पाँच प्रकार की रणनीति पर काम कर रहा है। प्रथम, उसने भारत को धमकाने और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए पर्याप्त मात्रा में परमाणु बम इकट्ठे कर लिए हैं। द्वितीय, पाकिस्तान ने अपनी सेना को इतना संगठित कर लिया है कि भारत के लिए उस पर बड़ा हमला करना आसान नहीं होगा। तृतीय, पाक प्रशिक्षित आतंकवादियों की घुसपैठ और माओवादी तथा दूसरे उग्रवादी समूहों सहित अन्य समूहों की मदद से वह भारत को लहूलुहान कर रहा है। चतुर्थ, वह भारत की जनसांख्यकी में बदलाव के लिए अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ को बढ़ावा दे रहा है।
मुस्लिम समुदाय को अपनी आबादी बढ़ाने के लिए उकसाया जा रहा है और धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। पंचम, पाकिस्तान भारत को अस्थिर करने के लिए मादक पदार्थों और जाली करेंसी का प्रयोग कर रहा है। प्रथम तीनों बिंदुओं की खूब चर्चा होती रही लेकिन चौथे और पाँचवें बिंदु पर कम चर्चा हुई। देश के वोट बैंक की राजनीति के कारण राजनेता इस पर बहस करने से हिचकते हैं। पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और केरल के मुस्लिमों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। परिणामस्वरूप वहाँ सामाजिक तनाव बढ़ रहा है। पाक सीमा पर राजस्थान के जिलों की यही स्थिति है। पाकिस्तान द्वारा भारत की संप्रभुता को छिन्न-भिन्न करने के कुटिल प्रयोग प्रतिदिन किए जा रहे हैं।
Couldn't load pickup availability
Share
Product Details
Language
Language
- HIN- Hindi
ISBN
ISBN
9789392681370
Binding
Binding
Hard Cover
Age Group
Age Group
- Adults
No. of pages
No. of pages
264
Book Dimension
Book Dimension
22.5 cm x 15 cm x 2 cm
Item Weight
Item Weight
590 grams
