Skip to product information
1 of 1

Pakistan ka Talibanikaran

Pakistan ka Talibanikaran

Rampal Singh

SKU:

सन् 1992-93 में भारतीय दबाव के कारण यू. एस. ए. को पाकिस्तान को एक ऐसा देश घोषित करना पड़ा, जो आतंकवाद को प्रायोजित कर रहा था। सांप्रदायिकता के आधार पर 15 अगस्त, 1947 को पाकिस्तान का जन्म हुआ। आतंकवाद, सांप्रदायिकता की कोख से पैदा होता है। जब पाकिस्तान का निर्माण हुआ तो उसे इस्लामिक राष्ट्र घोषित कर दिया गया। इस इस्लामिक उन्माद ने जिहाद के नाम पर लड़ाकू तैयार करने शुरू कर दिए। उनके लिए प्रशिक्षण केन्द्र खोले गए जिन्हें पाक सेना एवं उसके खुफिया तंत्र आई. एस. आई. का समर्थन प्राप्त है। इतना ही नहीं, विश्व के अन्य मुस्लिम देशों से भी बेरोजगार नवयुवकों को जिहादी बनाया गया। इस प्रकार जिहाद के नाम पर पाकिस्तान में अनेक कुख्यात संगठन खड़े हो गए। उन संगठनों में से एक तालिबान भी है। पाकिस्तान का उद्देश्य अपने पड़ौसी देशों अफगानिस्तान, भारत के विरुद्ध जिहाद के नाम पर इस्तेमाल किया गया। वर्तमान में ये जिहादी उसके नियंत्रण के बाहर हैं। अब तो पाकिस्तान में अस्थिरता फैलाने एवं शासन के विरुद्ध उपद्रव करने, यहाँ तक कि आत्मघाती बम विस्फोट करने के लिए तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान नामक संगठन बन गया है जो आए दिन पाकिस्तान में आतंक फैला रहा है।

Quantity
Regular price INR. 716
Regular price INR. 895 Sale price INR. 716
Sale Sold out
Shipping calculated at checkout.

Product Details

Language

  • HIN- Hindi

ISBN

9789391628048

Binding

Hard Cover

Age Group

  • Adults
View full details