Skip to product information
1 of 1

Prachin Bharat ki Jhakiyan

Prachin Bharat ki Jhakiyan

Anil Chandra

SKU:

सुन्दर ढंग से लिखे ये पचीस पत्र एक ऐसी खिड़की के समान हैं जिससे हम प्राचीन भारत पर नज़र डाल सकते हैं। इनमें 2000 ई. पू.से 1200 ई. तक तीन हजार वर्षों से अधिक अवधि की उल्लेखनीय घटनाओं और सभ्यताओं की झाँकी दिखाई गई हैं। आदिम ग्राम-संस्कृतियों से लेकर हड़प्पावासियों द्वारा सिन्धु घाटी में निर्मित अद्भुत नगरों तक, आर्यों के आगमन से लेकर वैदिक मनीषियों की महान् कृतियों तक, बुद्ध के समय की बौद्धिक और आध्यात्मिक उथल-पुथल से लेकर गुप्त साम्राज्य के युग तक जब भारत सम्भवतः विश्व का सबसे सुखी और सर्वाधिक सभ्य क्षेत्र था क्योंकि तब रोमन साम्राज्य अपनी अन्तिम साँसें गिन रहा था और चीन विक्षोभ के एक युग से गुज़र रहा था, और इस समय से लेकर मुसलमानों के परवर्ती हमलों तक इस बहुरंगी सर्वेक्षण में भारत के समृद्ध इतिहास का पूरा प्रसार पाठक के सामने उद्घाटित होता है।

भारत की संस्कृति, यहाँ के राजनीतिक जीवन, यहाँ के साहित्य, यहाँ के पन्थ और सम्प्रदाय, यहाँ के सिद्धान्त और धर्म-इन सबका एक बहुमुखी परिदृश्य प्रस्तुत करती है यह पुस्तक। सुबोध शैली में लिखे गए ये पत्र पढ़ने मे सरल हैं। इन युगों के विविध रूपों को दर्शाने वाले चित्र पुस्तक के गुणात्मक स्तर को और बढ़ाते हैं। कुल मिलाकर, एक बहुत ही रोचक पुस्तक है यह।

Quantity
Regular price INR. 316
Regular price INR. 395 Sale price INR. 316
Sale Sold out
Shipping calculated at checkout.

Product Details

Language

  • HIN- Hindi

ISBN

9788119052882

Binding

Hard Cover

Age Group

  • All Age Groups
  • Adults

No. of pages

102

Book Dimension

25 cm x 19 cm x 1.5 cm

Item Weight

215 grams

View full details