Skip to product information
1 of 1

Rashtriya Suraksha Aur Videsh Niti

Rashtriya Suraksha Aur Videsh Niti

Virender Singh

SKU:

आजादी के छह दशकों के बाद भी आज भारत विश्व के अन्य राष्ट्रों के साथ अपने संबंधों को लेकर चौराहे पर खड़ा दिखाई देता है। विश्व की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में होने के कारण भारत को वैश्विक मंच पर एक विशेष सम्मान प्राप्त है, जिसकी कुछ गिने-चुने राष्ट्रों द्वारा ही बराबरी की जा सकती है। लोकतांत्रिक नीति में गहरी निष्ठा और उच्च कोटि की सशस्त्र सेना के साथ भारत एक ऐसी ताकत के रूप में उभरा है, जो वैश्विक शक्ति संतुलन में निर्णयात्मक भूमिका निभा सकता है।

अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में भारत के कद और महत्त्व में वृद्धि होने के साथ ही विदेश और सुरक्षा नीति में आई दरारें भी खुलकर सामने आई हैं। भारत को विदेश नीति की चुनौतियों पर विकल्पों के बारे में पहले से सर्वथा अलग रूप में बहस करनी पड़ रही है। भारतीय विदेश और सुरक्षा नीति संप्रति अनेक विवादास्पद मुद्दों पर जद्दोजहद कर रही है, जो भावी भारतीय वैश्विक रणनीति के लिए अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है।

Quantity
Regular price INR. 396
Regular price INR. 495 Sale price INR. 396
Sale Sold out
Shipping calculated at checkout.

Product Details

Language

  • HIN- Hindi

ISBN

9789392729348

Binding

Hard Cover

Age Group

  • Adults
View full details