Rashtriya Suraksha Prabandhan
Rashtriya Suraksha Prabandhan
V.S.Baghel
SKU:
राष्ट्रीय सुरक्षा एक ऐसा शब्द है, जिसका इस्तेमाल आजकल आम तौर पर किया जाता है। प्रायः यह शत्रु देश के आक्रमण से सुरक्षा से सम्बन्धित होता है अथवा उन हथियारबन्द आतंकवादियों से सुरक्षा से, जो राष्ट्र के प्रभुत्व को चुनौती देते हैं या राष्ट्रीय एकता-अखंडता को नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा का अभिप्राय केवल इसी से नहीं है, बल्कि इसे और अधिक बृहद अर्थों में समझने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय सुरक्षा प्रबन्धन तीन शब्दों से बना है। इस पर चर्चा करने से पूर्व इन तीनों शब्दों का अर्थ समझना अच्छा होगा। इसमें प्रथम शब्द है राष्ट्रीय, जिसका मतलब है जो राष्ट्र से सम्बन्धित हो।
भारत के सन्दर्भ में प्रायः इसे राष्ट्र-राज्य के बजाय राज्य-राष्ट्र कहा गया है। यह भारतीय समाज की अनेकता की ओर संकेत करता है और इस तथ्य की ओर भी संकेत करता है कि भारत के राज्य यूरोप के राज्यों की तरह के राष्ट्र नहीं रहे हैं, बल्कि उनसे भिन्न रहे हैं। बहु-सांस्कृतिक और वहु-राष्ट्र राज्य होने के बाद भी भारतीय समाज के कुछ हिस्से भारत राष्ट्र के अन्तर्गत आते हैं।
Couldn't load pickup availability
Share
Product Details
Language
Language
- HIN- Hindi
ISBN
ISBN
9789392730306
Binding
Binding
Hard Cover
Age Group
Age Group
- Adults
No. of pages
No. of pages
212
Book Dimension
Book Dimension
22.5 cm x 15 cm x 2 cm
Item Weight
Item Weight
490 grams
