Safalta Hi Safalta Kaise
Safalta Hi Safalta Kaise
Rakesh Chakra
SKU:
प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि उसका जीवन श्रेष्ठ और सफलतम हो, उसे जीवन में यश, धन और वैभव प्राप्त हो, साथ ही स्वस्थ और शान्तिपूर्ण जीवन जीये। यह सब कुछ संभव है, लेकिन यह अपनी संकल्पशक्ति, पुरुषार्थ, एकाग्रमन, सही समय पर सही निर्णय, धैर्य, परिश्रम और इमोशनल इंटेलीजेंस आदि में निहित है। दृढ़ संकल्पशक्ति, पुरुषार्थ, परिश्रम और धैर्य से वो हासिल किया जा सकता है, जो आप चाहते हैं- इसके लिए आवश्यक है हमारे मन की एकाग्रता, समय सदुपयोग, स्वस्थ शरीर और भावनात्मक बुद्धिमत्ता। सफलतम वही होता है, जिसकी दशा और दिशा लक्ष्य की ओर बढ़ती है, वो भी कठिन परिश्रम से। शार्टकट से पायी गयी सफलता कामयाब नहीं होती। बहुत से लोग शार्टकट, अर्थात् गलत काम करके सफल या धनवान बनना चाहते हैं, लेकिन उन्हें जीवन में सच्चा आनंद, सुख और शान्ति कभी हासिल नहीं हो सकती, जो परिश्रम करके सत्य के पथ से गुजरने वाले सफलतम व्यक्ति को प्राप्त होती है।
धनवान होना कोई बड़ी बात नहीं, बल्कि धनवान होकर समाज में प्रेम और सौहार्द की वर्षा करना अलग बात। सफलतम होने के लिए अपने हक के साथ-साथ दूसरों का ख्याल रखिए। तभी आपके चेहरे पर प्रसन्नता रूपी पुष्प खिल सकेंगे। अतः सफलता आपके हाथ में है। आप तभी सफलतम हैं, जब आप अपने को जीत लेते हैं अर्थात् मन पर नियंत्रण करके अपनी संकल्प शक्ति, पुरुषार्थ से सही समय पर सही लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं। यह पुस्तक अंधकार को मिटाकर प्रकाश की ओर आपको ले जाएगी, साथ ही सफलता के शिखर तक।
Couldn't load pickup availability
Share
Product Details
Language
Language
- HIN- Hindi
ISBN
ISBN
9789392684173
Binding
Binding
Hard Cover
Age Group
Age Group
- All Age Groups
- Adults
No. of pages
No. of pages
Book Dimension
Book Dimension
Item Weight
Item Weight
